फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water filled in the street in village Dalawas.

Charkhi Dadri News: गांव डालावास में गली में भरा दूषित पानी

Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the street in village Dalawas.
गांव डालावास में गली में भरा दूषित पानी। 
बाढड़ा। गांव डालावास में गलियों से दूषित पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष बना है।
विज्ञापन



ग्रामीण जयवीर, जयकिशन, कपिल, अनिल, विक्रम व भीम सिंह ने बताया कि गलियों से दूषित पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। वहीं, लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मक्खी-मच्छर फैल रहे हैं। लोगोंं में बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार गांव के अंतिम छोर तक सुविधा मुहैया करवाने की बात कर रही है वहीं, दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed