फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated sewer water poured into the canal, people demonstrated

नहर में डाला सीवर का दूषित पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Contaminated sewer water poured into the canal, people demonstrated
चरखीर दादरी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के आह्वान पर समसपुर टी-प्वाइंट पर लोगों ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। अशोक मोरवाला व सत्या लेघा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला ने कहा कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूट्री नहर में सीवर का दूषित पानी डाला जा रहा है। इस नहर से चरखी दादरी नगर सहित करीब 20 गांवों के जलघरों में पानी डाला जाता है। जलघरों में दूषित पानी डालने से पेयजल आपूर्ति में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जगबीर ने कहा कि बधवाना नहर में मुश्किल से एक सप्ताह ही पानी छोड़ा जाता है, जबकि पहले इसमें 15 दिन पानी छोड़ा जाता था। स्थानीय प्रशासन और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। भाकियू प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने कहा कि जल्द ही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस बारे में कदम नहीं उठाया तो लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजय कौशिक, रविंद्र कुमार, धर्मचंद तिवाला, कटार सिंह,कंवर सिंह, मांगेराम, खजान सिंह, संजय, रण सिंह घिकाड़ा, बिजेंद्र मंदोली, प्रवीण, जगदेव सिंह, बाला कलकल, गुड्डी देवी, बिमला तंवर, बिमला धनखड़, मोहित घसौला, पूर्व बीडीसी नरदेव सिंह व महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed