{"_id":"6853009cb10dfcb90806e7ee","slug":"consumers-will-have-to-face-the-problem-of-electricity-overload-for-four-more-months-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-139045-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपभोक्ताओं को चार माह और झेलनी होगी बिजली ओवरलोड की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपभोक्ताओं को चार माह और झेलनी होगी बिजली ओवरलोड की समस्या
Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बिजली पावर सब स्टेशन।
चरखी दादरी। नगर के बिजली उपभोक्ताओं को अभी चार माह और बिजली ओवरलोड व फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ेगी। चार माह बाद शहर में बिजली आपूर्ति में 25 प्रतिशत तक सुधार आएगा। निगम चार माह में केंद्रीय विद्युत संवर्धन योजना का काम पूरा करेगा। इससे कोई भी फीडर ओवरलोड नहीं रहेगा।
बता दें कि जिले में 90 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। प्रतिमाह जिले की बिजली खपत 875 लाख यूनिट है। शहर में 13 फीडर हैं। शहर व जिले के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या होती है। इसका प्रतिकूल असर खासकर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है।
शहर में दो मुख्य पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिये शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड व चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। कुछ सालों से शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की बिजली खपत प्रतिदिन औसत तीन लाख यूनिट है जबकि 20,000 उपभोक्ता हैं। अब योजना का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ वोल्टेज में भी सुधार आएगा और फाल्ट भी कम हो आएंगे।
विज्ञापन
गांवों में जगमग योजना के तहत हो रहा काम
फीडरों का लोड कम करने के लिए निगम योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। वहीं गांवों में जगमग योजना के तहत इस काम को सिरे चढ़ाया जा रहा है ताकि लोड को कम किया जा सके। योजना के तहत जिस फीडर पर ज्यादा लोड है उसको संतुलित किया जाना है। पहले 50 एमएम के तार लगाए थे जबकि इस प्लान के तहत 80 व 100 एमएम क्षमता की नई केबल भी लगाई जा रही हैं ताकि बार-बार तार टूटने की समस्या न हो।
अक्तूबर तक पूरा होगा कार्य
जिले में इस समय करीब 20 फीडर ओवरलोड चल रहे हैं जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति में व्यवधान आता है। निगम कर्मचारियों को भी लाइन ठीक करने में दिक्कतें आती हैं। निगम की योजना है कि अक्तूबर माह तक विद्युत संवर्धन योजना को सिरे चढ़ा दिया जाए।
चार माह बाद कोई भी फीडर ओवरलोड नहीं रहेगा। ज्यादा लोड वाले फीडर को संतुलित करवाया जाएगा। जैसे ही विद्युत संवर्धन योजना का काम पूरा हो जाएगा, आपूर्ति में 25 प्रतिशत सुधार आ जाएगा और फाल्ट कम हो जाएंगे।
अविनाश, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम