फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Consumers are facing increasing problems in getting gas cylinders, forcing them to queue in front of agencies since morning

Charkhi Dadri News: गैस सिलिंडर के लिए कम नहीं हो रही उपभोक्ताओं की परेशानी, सुबह से एजेंसियों के सामने कतार लगाने को हैं मजबूर

Fri, 20 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Consumers are facing increasing problems in getting gas cylinders, forcing them to queue in front of agencies since morning
गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए महिलाएं अपना नंबर आने का इंतजार करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की मारामारी का आलम लगातार बना हुआ है। वीरवार को जहां दादरी गैस सर्विस में गैस का स्टॉक समाप्त होने के बाद एडवांस बुकिंग प्रक्रिया को बंद रखा गया। अशोक गैस सर्विस में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए संचालकों की ओर से पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। कतार में खड़ी महिलाओं ने कहा कि एजेंसी की ओर से तीन पुरुषों के बाद एक महिला की पर्ची काटी जा रही है जिससे उनके घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इसकी बानगी हर रोज एजेंसियों के बाहर लगने वाली कतारों को देख कर लगाई जा सकती है। ऐसे ही हालात वीरवार को भी बने रहे जब स्थानीय पूर्ण मार्केट स्थित दादरी गैस सर्विस पर स्टॉक समाप्त होने के बाद ईकेवाईसी व मोबाइल नंबर दर्ज करवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं लोहारू रोड स्थित अशोक इंडेन गैस एजेंसी के बाहर भी लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

दादरी गैस सर्विस के प्रबंधक का कहना है कि बुधवार को 511 उपभोक्ताओं ने पर्ची कटवाने के बाद गैस सिलिंडर की डिलिवरी ली है। वहीं अशोक गैस सर्विस पर सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए सुबह नौ बजे से पहले से ही उपभोक्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। बुकिंग करवाने के लिए कतार में खड़े लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनका नंबर ही नहीं आ रहा है। उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडरों की डिलिवरी गांवों तक करने की मांग भी उठाई है। एजेंसी संचालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 550 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले उपभोक्ता ...

बुढ़ापे में भी सिलिंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं आने के कारण खाली ही लौटना पड़ रहा है। आज उम्मीद है कि पर्ची कट ही जाएगी। इसके बाद गांव भैरवी स्थित गैस गोदाम से सिलिंडर लाना पड़ेगा। - बलबीर सिंह, गांव रावलधी।
चार दिन पहले ही घर में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। गैस की पर्ची कटवाने के लिए सुबह आठ बजे लाइन में लगना पड़ा है लेकिन सर्वर की गति कम होने के कारण पर्ची कटने में देरी हो रही है। लंबा समय लगने से खेतों व घर का काम समय पर नहीं हो रहा है।- गीता देवी, गांव भागवी।

वर्सन :
गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। ओटीपी मिलने के बाद गैस सिलिंडर की डिलिवरी मिल पाती है। इसके अलावा सिलिंडरों की आपूर्ति लगातार चल रही है। गैस सिलिंडर के लिए लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।-- सुनील राठी, सप्लाई इंजार्च, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed