फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction workers will hold a protest in front of Minister Shruti Chaudhary's residence on January 17 and 18.

Charkhi Dadri News: निर्माण मजदूर 17, 18 जनवरी को मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर करेंगे रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Construction workers will hold a protest in front of Minister Shruti Chaudhary's residence on January 17 and 18.
बाढड़ा। निर्माण मजदूर 17 व 18 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भिवानी पहुंचे। यह बात भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड सुखबीर सिंह ने प्रदर्शन के लिए संपर्क करते हुए श्रमिकों से कही।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयोजक सुमेर सिंह, ब्लॅाक कोषाध्यक्ष रोशन लाल ने गांव कारी धारणी व बेरला में मजदूरों से संपर्क किया। सुमेर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी ने निर्माण मजदूरों की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। एक माह बीतने के बावजूद निर्माण मजदूरों की मांगों का समाधान नही किया गया है। भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी निर्णयों के चलते निर्माण व मनरेगा मजदूरों में रोष बना हुआ हैं। सरकार निर्माण मजदूरों के बोर्ड को खत्म करना चाहती है। इस दौरान किसान नेता कामरेड रामपाल धारणी, दिवान, रविंद्र, मांगेराम, दिनेश कुमार, सुंदर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed