{"_id":"666237019979e35f740dc8a4","slug":"construction-work-of-nh-334-b-started-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118623-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधर में लटके एनएच 334-बी के 100 मीटर टुकड़े का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधर में लटके एनएच 334-बी के 100 मीटर टुकड़े का निर्माण कार्य शुरू
Fri, 07 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के दादरी दिल्ली बाईपास स्थित समसपुर टी प्वाइंट के पास अधर में छोड़े गए एनएच-334 बी के 100 मीटर लंबे टुकड़े का निर्माण कार्य विभाग ने शुरू कर दिया है। सड़क का बचा निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद करीब 15,000 वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अमर उजाला ने 24 मई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सड़क के 100 मीटर लंबे टुकड़े का नहीं हुआ निर्माण, वाहन चालक परेशान नामक शीर्षक इसका समाचार छापा गया था। अब विभाग ने आचार संहिता हटते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। अधूरा छोड़ा गया सड़क का 100 मीटर लंबा टुकड़ा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना था। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है।
उस दौरान अधिकारियों ने सड़क का बचा कार्य जल्द पूरा करवाने का दावा किया था। अब इस दावे को पूरा करते हुए एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एजेंसी की टीम ने वीरवार को यहां पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सड़क का बचा भाग बनने से यहां धूल नहीं उड़ेगी और कई दिनों से परेशान दुकानदारों को परेशानी से राहत मिल जाएगी।