{"_id":"670eed841afb40d9ac0ff114","slug":"construction-work-of-32-kv-power-house-in-ranila-is-50-complete-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124804-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रानीला में 32 केवी बिजली घर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा, 7 गांवों के 50,000 लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रानीला में 32 केवी बिजली घर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा, 7 गांवों के 50,000 लोगों को मिलेगा फायदा
Wed, 16 Oct 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
रानीला में निर्माणाधीन बिजलीघर।
चरखी दादरी। रानीला समेत सात गांवों के लोगों को बिजली संकट से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसके लिए बिजली निगम की ओर से रानीला में 32 केवी बिजली घर का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह कार्य जल्द पूरा करवाने की योजना है। इसके बाद करीब 50,000 की आबादी को लाभ मिलेगा।
रानीला के अलावा अचीना, सांवड़ और बौंदकलां आदि बड़े गांव सांजरवास खंड के अधीन आते हैं। फिलहाल बौंदकलां खंड के 14 गांव सांजरवास बिजली घर से जुड़े हैं। सांवड़, रानीला और अचीना जैसे बड़े गांव जुड़े होने के कारण सांजरवास में बिजली का भार अधिक रहता है और इससे बिजली लाइन से क्षति और खराबी होने का खतरा अधिक रहता है।
उपभोक्ताओं की परेशानियों और निगम के घाटे को कम करने के लिए बिजली निगम ने रानीला में 32 केवी क्षमता का बिजली घर बनाने की योजना तैयार की थी। यह निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली घर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गांव की डेढ़ एकड़ जमीन पर शुरू करवाया गया बिजली घर का निर्माण इसी साल पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- आठ माह में तैयार हुआ ढांचा
बिजली घर निर्माण कार्य निगम की ओर से इसी साल फरवरी में शुरू कराया गया था। आठ माह में ढांचा तैयार हो चुका है। यहां भवन निर्माण और चहारदीवारी करवाई जा चुकी है। अब खंभे आदि लगाकर इनमें तार और ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इसके बाद यहां स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।
- आचार संहिता हटने से अब गति पकड़ेगा काम
आचार संहिता के कारण बीच में काम प्रभावित हुआ है, लेकिन अब कार्य गति पकड़ेगा। फिलहाल ग्रामीण बिजली संकट झेल रहे हैं। बिजली घर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर तक कार्य पूरा होने की संभावना है।
किस गांव की कितनी आबादी को होगा फायदा
गांव रानीला के 14,000, अचीना के 10,000, बास के 4,000, झिंझर के 7,500, भागेश्वरी के 4,500, उण के 4,000 समेत पिलाना गांव के लोगों को बिजली संकट से दो माह में राहत मिलेगी। फिलहाल इन गांवों में 12 से 16 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे सभी लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
रानीला के बिजलीघर का निर्माण कार्य करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। बाकी काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद नए बिजलीघर से सात गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस परियोजना को तत्परता से पूरा करवाना ही प्राथमिकता है। - भूपेंद्र सिंह, एचडीएम, बिजली निगम, भिवानी।