फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction of water houses will start in Mandauli, Santokpura and Makdani in June.

Charkhi Dadri News: जून में शुरू होगा मंदौली, संतोकपुरा और मकड़ानी में जलघर का निर्माण

Thu, 22 Feb 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of water houses will start in Mandauli, Santokpura and Makdani in June.
हरियाणा विधानसभा सत्र में अपनी बात रखतीं विधायक नैना चौटाला। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नैना चौटाला ने बाढड़ा हलके के गांव में बनी पेयजल किल्लत को लेकर अपनी ही सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सरकार से गांव मंदौली, संतोकपुरा और मकड़ानी में जलघर का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। इसके अलावा गांव बधवाना, श्यामकलां, चंदेनी और खेड़ी सनवाल और कलाली के जलघरों का नवीनीकरण शुरू करने का मुद्दा भी विधानसभा में विधायक नैना चौटाला ने उठाया।
इस पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि गांव मंदौली, संतोकपुरा और मकड़ानी के जलघर का निर्माण जून माह तक शुरू करने की संभावना है। जनस्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गांव बधवाना, श्यामकलां, चंदेनी, खेड़ी सनवाल और कलाली के जलघरों का नवीनीकरण करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सभी गांवो के जलघरों का नवीनीकरण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. बनवारी लाल ने बताया कि बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव बधवाना, कलाली, जावा, झोझूकलां, आदमपुर, घसोला और मकड़ाना के जलघर में अतिरिक्त स्टोरेज टैंक के निर्माण की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। अन्य गांवों के जलघरों में भी भूमि उपलब्ध होने पर स्टोरेज क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशु औषधालय निर्माण की भी उठाई मांग
विधायक नैना सिंह चौटाला ने विस सत्र में गांव नांधा और नौरंगाबास के पशु औषधालय का दर्जा बढ़ाने की मांग की। वहीं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बताया कि गांव कारीरूपा, गोठडज्ञ, मांढ़ी केहर, बिगोवा और झींझर के पशु औषधालय के भवनों का नवनिर्माण जल्द करवा दिया जाएगा। पशुपालन मंत्री ने बताया की गांव आर्यनगर के पशु औषधालय भवन की मरम्मत के लिए टेंडर प्रकिया चल रही है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने विस सत्र में गांव बिलावल, कादमा, खेड़ी बूरा, चांदवास, धनासरी और पिचौपा खुर्द के पशु चिकित्सालयों के भवनों के पुनर्निर्माण की मांग प्रदेश सरकार के सामने रखी।


फोटो : 19
हरियाणा विधानसभा सत्र में अपनी बात रखतीं विधायक नैना चौटाला। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed