फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   congress protested

Charkhi Dadri News: कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
congress protested
किसानों की समस्याओं केे लिए प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता। विज्ञप्ति=
किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग
विज्ञापन

फोटो 23 : किसानों की समस्याओं केे लिए प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डीएपी खाद की कमी और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुशील की अगुवाई में बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश के किसान डीएपी और यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी उनको खाद नहीं मिल पा रही है। हालात इस कद्र गंभीर हैं कि घर की महिलाओं को भी लंबे समय तक लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुशील ने कहा कि बारिश ने किसानों की मेहनत से उगाई फसल चौपट कर दी और सरकार ने अब तक उन्हें कोई राहत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहले भी इस बारे में सचेत किया था। सरकार को प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ और जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें समुचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी, किसान नेता रविंद्र सांगवान, सुरेंद्र परमार, राजू मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed