फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress misused the country's public resources: Omprakash Dhankhar

कांग्रेस ने देश के सार्वजनिक संसाधनों का किया दुरुपयोग: ओमप्रकाश धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Congress misused the country's public resources: Omprakash Dhankhar
बाढड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे अरसे तक देश के सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया और अब भाजपा सरकार ने उनकी असलियत की कलई खोलने का काम किया तो दिल्ली में कार्यकर्ताओं को बुलाकर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए भविष्य में सत्ता पाना मुंगेरीलाल के सपने के बराबर है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बजट से प्रदेश के किसान की भाग्य रेखा बदलने जा रही है। यह बात धनखड़ ने बाढड़ा में पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा के आवास पर भाजपा किसान पंचायत में कही।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की सीमाओं व सेना तंत्र को सुरक्षित व मजबूत किया और उसके बाद आत्मनिर्भरता के क्षेत्र के लिए विशेष योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खरकड़ी में बागवानी यूनिवर्सिटी का क्षेत्रीय रिसर्च सेंटर मंजूर कर कृषि क्षेत्र की बड़ी सौगात दी गई है जिसका आने वाले समय में आमजन को बड़ा लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर भाजपा नेता कर्मबीर नांधा, व्यापारी नेता बलजीत हंसावास, सपना सैन, बाढड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजीत पहलवान, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, हनुमान शर्मा कादमा, बिल्लू पूर्व सरपंच, प्रताप हंसावास, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed