फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   congress meeting

Charkhi Dadri News: राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के गठन पर चर्चा

Mon, 29 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
congress meeting
जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में शामिल पदाधिकारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला प्रधान की अध्यक्षता में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन की बैठक हुई। इसमें स्वराज नेतृत्व खोज अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संगठन के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बलराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक राधेश्याम गोमला, प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन गैबीपुर ने अपने विचार रखे। बलराम यादव ने कहा कि देश का असल विकास कांग्रेस ने ही किया। भारतीय जनता पार्टी तो केवल झूठ और लूट के सहारे ही राज कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने प्रदेश स्तर पर मूल जिला संगठन तैयार कर दिया है, इसी तर्ज पर पंचायती राज संगठन का गठन होगा। राष्ट्रीय प्रशिक्षक राधेश्याम गोमला ने कहा कि भारत को पंचायती राज व्यवस्था देने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने तो पंचायती राज व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य पर्यवेक्षक राजीव श्योराण ने कहा कि यह कांग्रेस की ही सोच है कि लोगों के बीच बैठकर लोकतांत्रिक तरीके से ही संगठन बनाए और यह काम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ईमानदारी से कर रहा है। जिला अध्यक्ष सुनील धानक के सभी का स्वागत किया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों से जुड़ने की अपील की। इससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर घिकाड़ा, सरपंच दलबीर गांधी, किसान नेता राजू मान, पूर्व सरपंच अत्तर सिंह बलाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed