फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress leaders go to temples and worship only during elections: Babita Phogat

कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय मंदिरों में जाकर करते हैं पूजा : बबीता फौगाट

Mon, 15 Jan 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders go to temples and worship only during elections: Babita Phogat
समारोह स्थल पर हवन के दौरान मौजूद बबीता फौगाट व अन्य। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बबीता फौगाट ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराना कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी केवल चुनाव के समय मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं जबकि उनके मन, दिल और दिमाग में भगवान राम नहीं है।
रविवार को स्थानीय लोहारू रोड स्थित बबीता फौगाट के निवास स्थान पर कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मकर संक्रांति पर्व पर हवन भी किया गया। भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान लोगों को आ रही समस्याओं का समाधान भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

बबीता फौगाट ने कहा कि पूरा भारत देश भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेता है। इस अवसर पर विधायक सोमबीर सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पहलवान महावीर फौगाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनवीर सिंह, केदारनाथ सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 32
भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह स्थल पर आयोजित हवन में मौजूद बबीता फौगाट और अन्य पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed