फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complaints of illegal occupations raised in Samadhan Camp, instructions to DDPO to investigate

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में उठीं अवैध कब्जों की शिकायतें, डीडीपीओ को जांच के निर्देश

Wed, 12 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Complaints of illegal occupations raised in Samadhan Camp, instructions to DDPO to investigate
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त मनदीप कौर व एसपी पूजा वशिष्ठ के समक्ष अपनी बात रखत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। समाधान प्रकोष्ठ शिविर में मंगलवार को 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे ज्यादा 19 शिकायतें परिवार पहचान पत्र की गलतियों से संबंधित रहीं। इसके अलावा मकड़ाना गांव में चार माह पूर्व बनी गली को फिर से उखाड़कर बनाने और गांव घसौला में गलियों में अवैध कब्जे नहीं हटाने की शिकायत ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने कहा कि गलियों में पैमाइश संबंधी कार्य हो चुके हैं, परंतु अवैध कब्जे वैसे ही हैं। इस पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को त्वरित जांच के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव के बाद से प्रदेश सरकार एक्शन मोड में है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्यदिवस में हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत कार्यालय में उपायुक्त मनदीप कौर ने लोगों की शिकायतों को सुनकर संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मंगलवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लेकर प्राप्त हुईं सभी शिकायतों पर डीसी ने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार उनके आवेदन कर दिए गए हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही पीपीपी में डाटा सही हो जाएगा। पीपीपी से संबंधित शिकायतों में आय ज्यादा होना, उम्र गलत होना, नाम गलत होना आदि है।
विज्ञापन

शिविर में घसौला के ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष शिकायत रखते हुए कहा कि गांव में गली आदि स्थानों पर अवैध रूप से कब्जे कर रखे हैं। इसको लेकर उपायुक्त ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि दादरी शहर की तरह गांव में भी अवैध कब्जों को हटवाने के लिए अभियान चलाएं। मकड़ानी गांव के लोगों ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव में बनी एक गली को चार माह ही हुए थे, लेकिन उक्त गली को बनाने के लिए फिर से उखाड़ दिया। इस पर डीसी ने डीडीपीओ को इस बारे में जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवाल

गांव पैंतावास खुर्द और रानीला के लोग समाधान प्रकोष्ठ शिविर में पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त से दोनों गांवों के सरपंच पर फर्जी शिक्षा प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत की। उपायुक्त मनदीप कौर ने रानीला गांव के सरपंच की शैक्षणिक योग्यता की जांच करवाने के आदेश संबंधित विभाग को दिए हैं। इसके अलावा पैंतावास खुर्द के सरपंच की शैक्षणिक योग्यता की जांच पर उन्होंने कहा कि यह मामला पहले ही अदालत में चल रहा है।








पीड़ित परिवार को एक साल भी नहीं मिली आर्थिक सहायता

शहर में घूम रहे बेसहारा पशु की चपेट में आकर पिछले साल जान गंवाने वाले युवक की मृत्यु का मामला भी शिविर में रखा गया। युवक के पिता ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित शाखा को निर्देश दिए कि मामले में तुरंत एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित की सहायता की जाए।

फ्लाइओवर की मरम्मत जुलाई के दूसरे सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद
इस दौरान दिल्ली रोड फ्लाइओवर के रुके हुए काम का भी मामला सामने आया। इस पर उपायुक्त ने शिकायत लेकर आए लोगों को बताया कि इस पुल की मरम्मत का कार्य जुलाई के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। शिविर में रावलधी गांव में पशु डेयरी में लगी आग और पशुपालक के नुकसान का मामला भी सामने आया। जिस पर उपायुक्त ने नियमों के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


आकाश हत्याकांड : संगीन मामला, पुलिस कर रही जांच
हाल ही में एक होटल में हुए आकाश हत्याकांड को लेकर आई शिकायत पर उपायुक्त ने कहा यह बहुत ही संगीन मामला है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन के साथ ही पुलिस सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को माफी नहीं और बेगुनाह को सजा नहीं मिलनी चाहिए। बाकी शिकायतों में गलत बिजली बिल, पेंशन, गलत रजिस्ट्री, चोरी आदि की घटनाओं आदि से संबंधित रहीं। उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में जिले के आला अधिकारियों की उपस्थित में लोगों की शिकायतों को समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed