{"_id":"6823aa3cf870a2ff5d060f60","slug":"complaints-heard-in-electricity-office-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136930-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली कार्यालय में सुनी गईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली कार्यालय में सुनी गईं शिकायतें
Wed, 14 May 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 14 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की ओर से हर मंगलवार को कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आ सकता है और समाधान करा सकता है। मंगलवार को बौंद खंड के गांवों के लोगों ने एसडीओ से बिजली में टूटी खंभों की शिकायत पेश की और समाधान की मांग की। इस पर रूरल एसडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया और बिजली सप्लाई तुरंत करने के लिए जेई को निर्देश दिए। मंगलवार को केवल एक ही शिकायत पहुंची।
डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को गांव बलाली में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें पीएलवी रोहताश शर्मा ने ग्रामीणों को विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।