{"_id":"6750b7e8a50b565cb7082c94","slug":"complain-returned-against-congress-leader-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127435-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फर्नीचर कारोबारी ने वापस ली मनीषा के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फर्नीचर कारोबारी ने वापस ली मनीषा के खिलाफ दी शिकायत
Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुनील जांगड़ा व कांग्रेस की नेता मनीषा सांगवान। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। फर्नीचर कारोबारी सुनील जांगड़ा और कांग्रेस महिला नेता मनीषा सांगवान के बीच हुए विवाद में बुधवार को नया मोड़ आ गया। शिकायतकर्ता ने मनीषा सांगवान के खिलाफ शहर थाने में दी गई शिकायत वापस ले ली। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों ने एक छत के नीचे बैठकर चंद शब्दों में अपनी बात रख दी।
सुनील जांगड़ा ने इस पूरे मामले को किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से अपने स्वार्थ के लिए वायरल किया हुआ बताया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर जांगड़ा समाज ने संज्ञान लिया। मध्यस्थता करते हुए राजनीति से प्रेरित इस मामले को खत्म करवाया।
जांगड़ा समाज ने मनीषा सांगवान से भी यह आग्रह किया है कि इस मामले में वह भी सुनील के खिलाफ कोई किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगी। साथ ही मामला वापस लेते हुए स्पष्ट किया गया है कि आधारहीन साक्ष्य के कारण लगाए गए आरोपों को वापस लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार को महिला नेता मनीषा सांगवान व सुनील जांगड़ा के बीच नगर में एक जगह पर इस बारे में बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने पक्ष सभी के सामने रखे। उपस्थित जांगड़ा समाज के लोगों ने इस पूरे मामले में दोनों के पक्षों को सभी के सामने रखते हुए सभी गलतफहमियों को दूर करवाने में भूमिका निभाई।
सुनील जांगड़ा ने मनीषा की छवि को सराहनीय बताते हुए इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। सुनील ने कहा कि जो भी ऑडियो या अन्य सामग्री वायरल हुई है, उसमें किसी भी प्रकार से उनकी कोई सहभागिता नहीं है। उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।