{"_id":"670d743d8a9dad05440b3b24","slug":"complain-of-bribe-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-124777-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हमने गलत रीडिंग दिखाई तो भरना पड़ेगा 3 लाख तक का बिल, सुबह 60 हजार रुपये लेकर आ जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हमने गलत रीडिंग दिखाई तो भरना पड़ेगा 3 लाख तक का बिल, सुबह 60 हजार रुपये लेकर आ जाना
Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
- गांधीनगर निवासी एक उपभोक्ता ने एसपी को दी शिकायत में बिजली विभाग पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायतकर्ता की बेटी ने मीटर का लोड बढ़वाने के लिए बिजली निगम में किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांधीनगर कॉलोनी निवासी बिजली उपभोक्ता आनंद डबास ने पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी को लेकर एसपी को शिकायत भी दी। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर उनसे 60 हजार की रिश्वत मांगी गई।
शिकायत में आनंद डबास ने बताया कि उनकी पुत्री अर्चना डबास ने 13 जून 2024 को मीटर का लोड बढ़ाने के लिए चरखी दादरी बिजली निगम के एसडीओ को लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने लोड बढ़ाने की फीस 7374 रुपये निगम को जमा करवा दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि लाइनमैन ने 15 जुलाई 2024 को पुराना मीटर उतारकर थ्री फेस का नया मीटर लगा दिया था। लाइनमैन ने उपभोक्ता को पुराने मीटर की रीडिंग नहीं दी और उनसे कहा गया कि पुरानी रीडिंग कार्यालय में आकर ले जाना।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 मई से 27 जुलाई 2024 तक बिल बिजली निगम की तरफ से जारी किया गया, जिसमें पुराने मीटर की रीडिग 33686.79 व नए मीटर की 295 दर्शाई गई थी। इसका बिल 5417 रुपये था जो उनकी ओर से निगम में जमा करवा दिया गया था।
आनंद डबास ने बताया कि इसके उपरांत 26 सितंबर 2024 को उनकी बेटी के फोन पर रात करीब पौने नौ बजे अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि उनके मीटर की रीडिंग में छेड़छाड़ की वजह से बढ़ी हुई दिखा देंगे। उन्हें तीन लाख रुपये तक का बिल भरना पड़ सकता है। यह भी कहा कि सुबह 60 हजार रुपये लेकर आएं, रीडिंग सही दिखा देंगे। इसके बाद 27 सितंबर को फिर कॉल आई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसकी शिकायत लेकर वे एसडीओ व कार्यकारी अभियंता के पास पहुंचे। चुनाव में ड्यूटी होने की वजह से ये अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। अब एसपी को शिकायत देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।