फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Committees' buses did not make 88 rounds on Raksha Bandhan, preparing for action

Charkhi Dadri News: रक्षाबंधन पर समितियों की बसों ने नहीं लगाए 88 फेरे, कार्रवाई की तैयारी

Sat, 02 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Committees' buses did not make 88 rounds on Raksha Bandhan, preparing for action
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर के बूथों पर खड़ी बसें।
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर आरटीए से परमिट प्राप्त बस संचालकों की ओर से रोहतक रूट पर 88 ट्रिप मिस किए। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों की ओर से अब आरटीए को निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई थी। इस घोषणा में समितियों की बसों में भी निशुल्क यात्रा सुविधा देनी थी। चरखी दादरी डिपो में इस समय समितियों की 22 बसें चल रही हैं। 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात 12 बजे तक बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। निजी बस संचालकों ने प्रदेश सरकार के आदेशों व नियमों को ताक पर रखते हुए रोहतक रूट पर बसें नहीं चलाईं।
विज्ञापन

29 व 30 अगस्त को रोहतक रूट से निजी बसें गायब रहने से राज्य परिवहन विभाग में बसों का अभाव बनने से अव्यवस्था हुई थी। इसके कारण पांच अतिरिक्त बसें भी विभाग की ओर से इस रूट पर चलाकर व्यवस्था बनाई गई थी लेकिन लोकल रूटों पर बसों का अभाव रहने से कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नारनौल व झज्जर रूटों पर रही थी सराहनीय सेवाएं
हालांकि नारनौल व झज्जर रूटों पर किसी भी समिति की बस की ओर से कोई ट्रिप मिस नहीं की गई थी। अपने निर्धारित समय पर निजी संचालकों की ओर से बसों का संचालन करने से इन रूटों पर सराहनीय व्यवस्थाएं रही थी। इन दोनों रूटों पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा देने में निजी बस संचालकों ने भी सराहनीय भूमिका निभाई थी।

- 29 अगस्त को इन निर्धारित समय पर नहीं चली निजी बसें
12:54 से 13:10
14:38 से 14:54
15:10 से 15:26
16:14 से 16:30
16:46 से 17:02
17:18 से 17:34
17:50 से 18:06
--------------
- 30 अगस्त को नेह ट्रिप की गई थी मिस
09:18 से 09:34
11:18 से 11:34
11:50 से 12:06
12:22 से 12:38
12:54 से 13:10
13:26 से 13:42
14:06 से 14:22
14:38 से 14:54
15:10 से 15:26
15:42 से 15:58
16:46 से 17:02
17:18 से 17:34
17:50 से 18:06
18:22 से 18:34
18:54 से 19:10


रक्षाबंधन पर्व पर समितियों की बसों की ओर से रोहतक रूट पर 88 ट्रिप मिस की गई थी। 29 व 30 अगस्त को रोहतक व कुछ अन्य रूट पर कुछ निजी बस संचालकों की ओर से निर्धारित समय पर बसों का संचालन नहीं किया था। इन पर कार्रवाई की मांग को लेकर आरटीए व सचिव प्रादेशिक परिवहन को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
-प्रदीप अहलावत, महाप्रबंधक, दादरी डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed