फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Commission agent establishments were also raided

Charkhi Dadri News: कमीशन एजेंट के प्रतिष्ठानों पर भी दी दबिश

Fri, 21 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Commission agent establishments were also raided
चरखी दादरी शहर के चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिल में पहुंची आयकर विभाग की टीम।
चरखी दादरी। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की जिले में लगातार तीसरे दिन भी जांच जारी रही। टीम ने वीरवार को भी अटेला कलां माइनिंग जोन स्थित कंपनी के कार्यालय में खातों और दस्तावेजों की जांच की। वहीं, पंचकूला से आई आयकर विभाग की टीम ने बुधवार देर रात एक कमीशन एजेंट के दादरी शहर और आदमपुर गांव स्थित प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इस एजेंट के ऑयल मिल से तार जुड़े होने के शक में टीम वहां पहुंची। हालांकि 15 मिनट बाद लौट गई। इस संबंध में अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



दिल्ली से आयकर विभाग की टीम मंगलवार को दादरी पहुंची थी। इसके बाद से ही अटेला कलां स्थित माइनिंग जोन कंपनी में जांच कर रही है। वीरवार दोपहर तक टीम की जांच पूरी होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन शाम तक भी जांच जारी रही। तीसरे दिन भी जांच जारी रहने से खनन कारोबारियों और कमीशन एजेंटों में खलबली मची है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आयकर विभाग की दूसरी टीम पंचकूला से भी बुधवार रात दादरी पहुंची। सूत्रों के मुताबिक टीम ने एक कमीशन एजेंट मनीष के आवास पर रात ढाई बजे दबिश दी। सुबह करीब नौ बजे तक टीम वहां रही। इसके बाद वीरवार की सुबह 9:15 बजे चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में पहुंची। आयल मिल से टीम कुछ देर बाद ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसी टीम ने आदमपुर गांव स्थित कमीशन एजेंट के आवास पर भी दबिश दी। इस संंबंध में आयकर विभाग के अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नारनौल में चल रही किसी जांच के तार दादरी निवासी अनाज कमीशन एजेंट से जुड़े मिले हैं। इसी सिलसिले में टीम दादरी जांच करने आई। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed