{"_id":"665f3cc48858e2e04d058669","slug":"college-road-was-sealed-for-10-hours-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118544-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मतगणना के चलते पुलिस ने 10 घंटे सील रखा कॉलेज मार्ग, वाहनों को किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मतगणना के चलते पुलिस ने 10 घंटे सील रखा कॉलेज मार्ग, वाहनों को किया डायवर्ट
Tue, 04 Jun 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते जिला पुलिस ने मंगलवार को 10 घंटे तक कॉलेज मार्ग को सील रखा। इस मार्ग पर पुलिस ने चार जगह बैरिकेड्स लगाए। यहां से गुजरने वाले वाहनों के रूट डायवर्ट कराए गए। शाम करीब चार बजे मतगणना पूरी होने के बाद ही कॉलेज मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
मंगलवार को दो केंद्रों पर लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य शुरू हुआ। करीब छह बजे पुलिस बन मतगणना केंद्रों पर पहुंच गया। सुरक्षा के लिहाज से करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात रहे। मतगणना कार्य के चलते पुलिस ने सुबह छह बजे कॉलेज मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोक दी। एक बैरिकेड्स समसपुर टी-प्वाइंट पर तो दूसरा बैरिकेड्स महेंद्रगढ़ चुंगी के पास लगाया गया।
यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रुकवाकर दूसरे रास्तों से निकलवाया। इसके अलावा कॉलेज चौक व परसराम हेतराम स्कूल के पास बैरिकेड्स लगाए गए। मतगणना कार्य के चलते डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इनके अलावा डीएसपी हेड क्वार्टर और ट्रैफिक एसएचओ भी मतगणना केंद्रों के पास ही टीम समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां करवाए रूट डायवर्ट
महेंद्रगढ़ चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस ने वाया लोहारू चौक और रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से निकलवाया। वहीं, दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकवाकर पुलिस कर्मियों ने रावलधी-दिल्ली बाईपास और रोहतक फाटक के जरिये उनका शहर में प्रवेश कराया।
सुनसान रहा कॉलेज मार्ग, पुलिस कर्मचारी ही आए नजर
मतगणना कार्य के चलते मंगलवार को कॉलेज रोड दिनभर सुनसान रहा। करीब 300 मीटर की दूरी में कॉलेज रोड पर मतगणना केंद्राें के पास दो पुलिस नाके लगाए गए। इन नाकों से आगे किसी को वाहन लेकर नहीं जाने दिया। आमजन का आवागमन बंद रहने से कॉलेज मार्ग पर मंगलवार को केवल पुलिसकर्मी ही नजर आए।