{"_id":"688e4ce81f028d4e8c0bf1b1","slug":"collector-rate-increased-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141906-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आवासीय में शंकर कॉलोनी तो व्यावसायिक में नई अनाज मंडी, पुराना और नया बस स्टैंड रोड सबसे महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आवासीय में शंकर कॉलोनी तो व्यावसायिक में नई अनाज मंडी, पुराना और नया बस स्टैंड रोड सबसे महंगा
Sat, 02 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
दादरी शहर का आबाद क्षेत्र। संवाद
फोटो 04 दादरी शहर का आबाद क्षेत्र। संवाद
- जिला प्रशासन की ओर से जारी नई कलेक्टर दर से महंगी हुई जमीन, शंकर कॉलोनी की आवासीय दर 42,350 तो तीनों जगहों की व्यावसायिक दर तय हुई 1,14,950 रुपये
रंगीला मंदिर से कॉलेज रोड पर 5720 रुपये प्रति वर्गगज बढ़ी आवासीय जमीन की दर
- प्रशासन के पास पहुंचे 13 दावे और आपत्तियां, सभी खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला प्रशासन नई कलेक्टर दर की सूची पहले ही सार्वजनिक कर दावे और आपत्तियां आमंत्रित कर चुका है। इसके बाद जो 13 दावे और आपत्तियां पहुंचीं, उन्हें भी खारिज कर दिया गया है। अब सोमवार से नई कलेक्टर दर पर रजिस्ट्री शुरू होंगी।
2025-26 के नई कलेक्टर दर के मुताबिक, शहर की विद्या विहार शंकर कॉलोनी में आवासीय जमीन सबसे महंगी हो गई है। यहां प्रति वर्गगज जमीन की दर 42,350 रुपये तय की गई है। इसी प्रकार, नई अनाज मंडी, रेलवे फाटक सीसी से पुराना बस स्टैंड और नगर परिषद कार्यालय से परशुराम चौक तक जमीन की व्यावसायिक दर 1,14,950 रुपये तय हुई है। यह सबसे ज्यादा है।
वहीं, रंगीला मंदिर से कॉलेज मोड़ तक आवासीय जमीन की दर 5720 रुपये प्रतिगज बढ़ी है। पिछली कलेक्टर दर के अनुसार यहां आवासीय जमीन की दर 14,300 रुपये थी, जो अब बढ़कर 20,020 पहुंच गई है। यहां 40 फीसदी कलेक्टर दर बढ़ी है। वहीं, नई कलेक्टर दर में महज दो कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां आवासीय जमीन की दर 10,000 से भी कम है। इन दोनों बस्तियों में व्यावसायिक जमीन के दाम 15,730 रुपये हैं। डीआरओ राजस्व राजकुमार भौरिया की मानें तो नई कलेक्टर दर पर आए 13 दावे व आपत्तियां खारिज की जा चुकी हैं। सोमवार से नई दर लागू हो जाएंगी और उसी अनुसार रजिस्ट्री होंगी।
विज्ञापन
- इन क्षेत्रों में आवासीय जमीन की दर ज्यादा महंगी
क्षेत्र का नाम - पुरानी दर - नई दर - अंतर
विद्या विहार शंकर कॉलोनी - 38,500 - 42,350 - 3850
रोहतक रोड से अनाज मंडी गेट - 33,000 - 36,300 - 3600
एमसी ऑफिस से फव्वारा चौक - 25,300 - 30,360 - 5060
रोहतक चौक से रेलवे फाटक - 26,400 - 29,040 - 2640
रेलवे फाटक सीसी से पुराना बस स्टैंड - 25,300 - 27,830 - 2530
रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड - 25,300 - 27,830 - 2530
- इन क्षेत्रों में 10 हजार से ज्यादा और 15 हजार से कम है आवासीय जमीन की दर

रोहतक चौक से हाई स्कूल - 13,200 - 14,520 - 1320
रोहतक रोड से दिल्ली बाईपास - 12,100 - 13,310 - 1210
सैनीपुरा - 13,200 - 14,520 - 1320
ढाणी रोड - 11,000 - 12,100 - 1100
घिकाड़ा रोड - 13,200 - 14,520 - 1320
हाई स्कूल से गोशाला गेट - 12,100 - 13,310 - 1210
लाला रामप्रसाद मार्ग - 13,200 - 14,520 - 1320
बाला वाला जोहड़ से रामदास नगर - 13,200 - 14,520 - 1320
रंगीला मंदिर से कॉलेज रोड - 14,300 - 20,020 -5730
- इन दो बस्तियों में सबसे कम आवासीय व व्यावसायिक दर
शहर के रविदास नगर और वाल्मीकि बस्ती में आवासीय जमीन की दर 9680 रुपये प्रति वर्गगज है। इससे पहले यहां आवासीय जमीन की कलेक्टर दर 8800 थी। वहीं, व्यावसायिक जमीन की पिछली कलेक्टर दर 14,300 थी, जो अब 15,730 की गई है। सबसे सस्ती जमीन इन्हीं दो क्षेत्रों में है।
वर्सन
कलेक्टर दर पर 13 दावे व आपत्तियां आई थीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया है। सोमवार से नई कलेक्टर दर के अनुसार रजिस्ट्री होने लगेंगी। इसके लिए सिस्टम अपडेट किया जा रहा है।
-राजकुमार भौरिया, जिला राजस्व अधिकारी, दादरी