फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cold winds blow in the morning, night and day temperatures will fall further.

Charkhi Dadri News: सुबह के समय चली ठंडी हवाएं, रात व दिन के तापमान में और आएगी गिरावट

Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cold winds blow in the morning, night and day temperatures will fall further.
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को सर्दी के मौसम की पहली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलीं। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। हवा की गति सुबह 11 किलोमीटर प्रति किलोमीटर रही। वातावरण में नमी की मात्रा 58 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम में ठंड बनी रही। ठंड की शुरुआत होने पर लोगों ने गर्म वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। सुबह-शाम के समय तो खासी ठंड होने लगी है। तीन दिन पहले प्रदेश के पांच जिलों में हुई बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडक बढ़ गई है। ठंड को रबी की फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता है। गत दिनों अधिकतम तापमान में सरसाें की बिजाई करने पर ताजा अंकुरित पौधा सूख गया था जिससे किसानों को दोबारा से बिजाई करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसलिए आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed