फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cold in the morning and evening, relief from sunshine during the day

Charkhi Dadri News: सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप खिलने से मिल रही राहत

Mon, 10 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening, relief from sunshine during the day
चरखी दादरी। क्षेत्र में अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। खासकर सुबह-शाम के समय ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। दिन में धूप खिलने से राहत मिल जाती है। चिकित्सकों की आम लोगों के लिए सलाह है कि वे स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। पौष्टिक भोजन लें ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम न होने पाए। कम तापमान में शरीर की कैलोरी की ज्यादा मात्रा में खपत होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार को मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 57 प्रतिशत रही। हवा की गति आठ से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, यह मौसम रबी की फसलों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड में फसलों का सही प्रकार से विकास एवं वृद्धि होती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 17 व 21 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिनकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की ही संभावनाएं बन रही हैं। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नवंबर माह के अंत तक ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed