फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   coach and wrestler already awarded by dhyanchan award

Charkhi Dadri News: जिले के एक कबड्डी कोच व एक पहलवान को मिल चुका है मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड

Fri, 30 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
coach and wrestler already awarded by dhyanchan award
विकास सांगवान।
खेेल दिवस विशेष==
विज्ञापन

खिलाड़ी बोले-मेजर ध्यानचंद के समय नहीं थी आज जैसी खेल सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के एक कोच व एक पहलवान को मेजर ध्यानचंद खेल अवाॅर्ड मिल चुका है। जिले के युवा खेल क्षेत्र में अधिक सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके लिए राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व काफी बढ़ जाता है।
जिले में कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबाल अधिक पसंद किए जाने वाले खेल हैं। इन खेलों में जिले के कई युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। जिले में एक कबड्डी कोच व एक पहलवान को मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड मिला हुआ है। इसमें अवाॅर्डी पहलवान सज्जन सिंह का गत वर्ष निधन हो चुका है। इनके समय में उतनी खेल सुविधाएं नहीं थीं, फिर भी अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने नाम कमाया और अवाॅर्ड हासिल किया।
विज्ञापन

जिले के कुछ खिलाड़ियों से उनका सफर
गांव आदमपुर में उस दौरान खेलने के लिए सीमित सुविधाएं थीं। देसी खानपान और गांव में ही तैयारी करते थे। खेल जीवन में 13 राष्ट्रीय व 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। 2013 में कोच बने और अब तक 200 खिलाड़ी तैयार कर चुका हूं। इसी कारण साल 2021 में राष्ट्रपति के हाथों मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास सांगवान, कबड्डी कोच

-सड़क दुर्घटना में पैर में चोट होने के बाद खेलना शुरू किया। अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18 पदक जीत चुका हूं। अब भी किष्कंधा गांव में खेलने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। अपने स्तर पर तैयारी कर ये पदक हासिल किए हैं। अब आगामी स्पर्धाओं में पदक जीतने की तैयारी है।
-देवेंद्र कुमार, पैरा एथलीट

खेल की शुरुआत गांव बलाली में गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर फौगाट के पास की। अब खोरड़ा में सज्जन मंदोला के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही हूं। मुझे खेल के लिए कोई परेशानी नहीं हुई। इसमें परिजनों का काफी सहयोग रहा। अब तक मैंने 11 राष्ट्रीय व चार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं।

-नेहा सांगवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान

खेल क्षेत्र में अपने कॅरिअर की शुरुआत 17 साल पहले की थी। अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आठ पदक हासिल किए हैं। गांव आदमपुर में उस समय ज्यादा खेल सुविधाएं नहीं थीं। गांव में तैयारी शुरू की और बाद में मेहनत के अनुसार सफलता की सीढ़ी चढ़ी। अब रेलवे विभाग में कार्यरत हूं।
-नितेश सांगवान, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
फोटो - 13
विकास सांगवान।
फोटो - 14
नितेश सांगवान।
फोटो- 15
नेहा सांगवान।
फोटो- 16
देवेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed