{"_id":"63d8eab7d91d2a1dba77c4c5","slug":"cng-truck-caught-fire-at-night-near-achina-police-post-of-charkhi-dadri-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: अचीना चौकी के पास रात को सीएनजी ट्रक में लगी आग, पुलिस ने मौके पर चालक को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: अचीना चौकी के पास रात को सीएनजी ट्रक में लगी आग, पुलिस ने मौके पर चालक को निकाला बाहर
Tue, 31 Jan 2023 03:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:47 PM IST
सार
अचीना पुलिस चौकी के समीप सोमवार रात सीएनजी ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रक चालक की पहचान उत्तर-प्रदेश के मेरठ निवासी धीर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
अचीना चौकी के पास रात को सीएनजी ट्रक में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में झज्जर रोड पर अचीना पुलिस चौकी के पास एक सीएनजी ट्रक में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अचीना चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को जलते ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की पहचान उत्तर-प्रदेश के मेरठ निवासी धीर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को रात साढे दस बजे वह चौकी में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान उन्हें चौकी के पास एक ट्रक में आग लगी नजर आई। जोरा सिंह तत्काल टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रक ब्लास्ट होने का अंदेशा होने पर उन्होंने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस के समय रहते चालक को बाहर निकाल लेने से जनहानि होने से बच गई। हालांकि इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरा जल गया।
विज्ञापन