फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM will inaugurate and lay foundation of six projects today

सीएम आज करेंगे छह परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay foundation of six projects today
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को जिले के लिए 26 करोड़ की नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। लघु सचिवालय में 21 मार्च को सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंस की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि दादरी जिले की 26 करोड़ लागत की छह परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री 14.3 करोड़ से बनाए लोकनिर्माण विभाग के नए विश्रामगृह, 3.50 करोड़ से बनाए निर्वाचन विभाग के ईवीएम स्टोर, मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांव सारंगपुर से छपार तक 3.92 करोड़ से बनाए जाने वाले लिंक रोड का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा तीन करोड़ की लागत से कस्बा कादमा में बनने वाले तीन बूथ का बस स्टैंड, एक करोड़ 90 लाख से गांव छपार से रामपुरा तक बनने वाली सड़क और 1.22 करोड़ से गांव कारी धारणी से भांडवा तक बनाई जाने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर लघु सचिवालय भवन के पीछे मैदान में मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर जिला के सभी उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed