फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cm will come on 5 june

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने 5 जून को आएंगे मुख्यमंत्री

Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
cm will come on 5 june
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 जून काे दादरी आएंगे। उनका दौरा तय हो गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को पंचकूला से पहुंचे अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ तैयारियों पर मंत्रणा कर अंतिम रूप दिया।
डीआईपीआरओ (डिस्टि्रक्ट इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर) संदीप हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 जून को चरखी दादरी के दौरे पर रहेंगे। वह विश्व पर्यावरण दिवस पर दादरी में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम के लिए वन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

संदीप हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री जिला में मियावाकी तकनीक आधारित वन क्षेत्र के लिए पौधरोपण कर उसकी शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और विधायकगण सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक टीपी सिंह, डीसी मुनीश शर्मा, एडीसी डॉ. मुनीश नागपाल, वन संरक्षक बी निवेदिता भोजराजन, एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed