फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM's Rathyatra was in CharkhiDadari

प्रदेश में आठवी तक की शिक्षा का कांग्रेस ने कर दिया सत्यानाश: मनोहर लाल

Mon, 02 Sep 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM's Rathyatra was in CharkhiDadari
जन आशीर्वाद यात्रा के रथ से लोगों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : CharkhiDadri
जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को दादरी पहुंचकर 64 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर लिया। चरखी दादरी में सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार सहित विपक्षी पार्टियों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आठवीं तक की शिक्षा का सत्यानाश हो गया था। लेकिन भाजपा ने शिक्षा के स्तर में काफी सुधार कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत एक हजार जनसभाएं हो चुकी हैं और इनसे विपक्षी पार्टियों के हौसले पस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन के जीवन स्तर में सुधार किया है और भ्रष्टाचार पर करारी चोट की है। आगामी पांच सालों में प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं में सुधार करने पर सरकार का फोकस रहेगा। इसके तहत 22 मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 4100 गांवों में अब तक 24 घंटे बिजली मुहैया करवा चुकी है, जबकि ढाई हजार गांवों को भी जल्द यह सुविधा दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में शहरों में तो पेयजल की समस्या दूर कर दी गई है। आने वाले समय में सभी गांवों के प्रत्येक घर में नल और पानी पहुंचा दिया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा पर आए सीएम का चरखी दादरी जिले में 38 जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं और आठ पार्षदों को लिया हिरासत में
कांग्रेस नेताओं और शहर के पार्षदों ने सीएम को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इसके चलते सीएम के पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव अजीत फौगाट को 65 कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने शहर के परशुराम चौक के समीप से हिरासत में ले लिया। वहीं, बाढड़ा से अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मानको 19 कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार किया गया। दादरी शहर से ही पांच पार्षदों और तीन पार्षद प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed