फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM's RathYatra was in Charkhi Dadari

किसान मॉडल स्कूल में खोला जाएगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर : मनोहर लाल

Mon, 02 Sep 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
CM's RathYatra was in Charkhi Dadari
जन आशीर्वाद यात्रा के तहत दादरी पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने करोड़ों की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने दादरी जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का तोहफा भी युवाओं को दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल की खाली पड़ी बिल्डिंग में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन साल पहले चरखी दादरी को जिला बनाकर तीस साल पुरानी मांग पूरी कर चुकी है। जल्द ही लघु सचिवालय का निर्माण भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि किसान मॉडल स्कूल का निर्माण गत कांग्रेस सरकार के दौरान 2014 में करवाया गया था। इसके लिए पंचायत ने करीब दस एकड़ जमीन सरकार को दी थी। बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा होने के पांच साल बाद भी यहां किसान मॉडल स्कूल शुरू नहीं हो पाया। फिलहाल करीब आधा दर्जन विभागों के दफ्तर यहां चल रहे हैं। रविवार को दादरी के मेजबान चौक पर यात्रा का रथ रोककर सीएम मनोहर लाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान मॉडल स्कूल में युवाओं के हितों को देखते हुए स्किल डेवलपमेंट शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, पूर्व कांग्रेस मंत्री सतपाल सांगवान का कहना है कि किसान मॉडल स्कूल केवल किसानों के बच्चों के लिए बनाया गया था। इस बिल्डिंग को किसी अन्य काम में प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण पर करीब साढ़े सात करोड़ लागत आई थी और इसका निर्माण उन्होंने सहकारिता एवं आवास मंत्री रहते हुए करवाया था।
विज्ञापन

सीएम का जिले में 38 जगहों पर स्वागत किया गया। इनमें से तीन जगहों पर तो सीएम रुके बिना ही आगे बढ़ गए। सीएम ने लाड गांव से बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। वहां सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक सुखविंद्र मांढ़ी व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने उनका जिले में पहुंचने पर स्वागत किया। बाढड़ा में उनका 17 जगहों पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बाढड़ा थाने के समीप आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं। वहीं, शाम करीब सवा पांच बजे सीएम दादरी के मेजबान चौक पर पहुंचे। करीब दो किलोमीटर की दूरी में पांच जगहों पर स्वागत किया। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सीएम का 21 जगह का स्वागत किया गया। परशुराम चौक पर मास्टर हुक्म सिंह फाउंडेशन की तरफ से पूर्व सीएम दिवगंत हुक्म सिंह के पुत्र एवं फाउंडेशन अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
सीएम दौरे को देखते हुए दादरी जिले में अन्य चार जिलों से पुलिस फोर्स मंगवाई गई। सीएम कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान सात डीएसपी, 16 इंस्पेक्टर व करीब एक हजार पुलिस कर्मियों ने संभाली। सड़कों पर उमड़ी लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यूं तो कंडिडेट के आप कटवा दोगे नंबर
दादरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद सीएम मनोहर लाल ने एक स्वागत स्थल पर संबोधन शुरू किया तो वहां मौजूद समर्थकों ने आयोजक के नाम के ही नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मनोहर लाल ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि यूं तो आप लोग कंडिडेट के नंबर ही कटवा दोगे। यह कहकर सीएम मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed