फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cm Flying Squad raids three ration depots, found flaws in two

चरखी दादरी: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन राशन डिपो पर मारा छापा, दो में मिली खामियां

Thu, 16 Feb 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cm Flying Squad raids three ration depots, found flaws in two
चरखी राशन डिपो पर जांच करती टीम।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने वीरवार दोपहर बिरही कलां और चरखी स्थित राशन डिपो पर दबिश दी। कार्रवाई करने पहुंची टीम में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान टीम को दो डिपो पर खामियां मिलीं जबकि एक पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। जिन डिपो पर खामियां मिलीं उनके संचालकों को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर 11:20 पर गांव बिरहीकलां स्थित राशन डिपो पर रेड की गई। इस दौरान राशन डिपो का संचालक हाजिर नहीं मिला जबकि डिपो बंद मिला। संचालक की पत्नी ने राशन डिपो का स्टाॅक चेक करवाया। इस दौरान यहां 24 क्विंटल 76 किलोग्राम गेहूं, 13 क्विंटल 52 किलोग्राम बाजरा, 2 क्विंटल 56 किलोग्राम चीनी का स्टॉक पाया गया, जो सही मिला। हालांकि टीम को स्टाॅक बोर्ड भरा हुआ नहीं मिला और वितरण कमेटी के सदस्यों की सूची भी नहीं मिली। इन खामियों के चलते डिपो संचालक को डीएफएससी की ओर से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त टीम ने चरखी के राशन डिपो को चेक किया। वहां संचालक हाजिर मिला और 30 क्विंटल 71 किलोग्राम गेहूं, 10 क्विंटल 60 किलोग्राम बाजरा, 02 क्विंटल 41 चीनी का स्टॉक मिला। पीओएस मशीन के स्टॉक की जांच करने पर साढ़े 5 क्विंटल गेहूं और 60 किलोग्राम बाजरा कम पाया गया। इसके अलावा चीनी 14 किलोग्राम ज्यादा मिली। इन खामियों पर भी डिपो संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीसरे राशन डिपो पर सही मिली व्यवस्था
टीम ने चरखी स्थित एक और राशन डिपो को चेक किया। वहां डिपो संचालक का भाई हाजिर मिला। यहां 10 क्विंटल 88 किलोग्राम गेहूं, 2 क्विंटल 96 किलोग्राम बाजरा और 2 क्विंटल 40 किलोग्राम चीनी का स्टॉक मिला। टीम को यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed