फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM flying squad raids on hotel and dhaba for serving liquor in charkhi dadri

Charkhi Dadri: लाइसेंस बिना ही होटल में पिला रहे थे शराब, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने 11 को किया काबू

Sun, 05 Mar 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम ने शनिवार शाम होटल और ढाबे पर शराब पीने और पिलाने के दो मामले पकड़े। इन पर संज्ञान लेकर आबकारी एवं काराधार विभाग के अधिकारी ने होटल संचालकों और शराब पीने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
CM flying squad raids on hotel and dhaba for serving liquor in charkhi dadri
चरखी दादरी में होटल पर सीएम फ्लाइंग की रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी के मुख्य मार्गों पर स्थित होटल और ढाबों पर शराब धड़ल्ले से प्रयोग होती है। आबकारी विभाग से लाइसेंस लिए बिना ही पैसे कमाने के चक्कर में होटल और ढाबा संचालक लोगों को यहां बैठाकर शराब पिलाते हैं। इसकी बानगी शनिवार शाम से रात तक चली मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के दौरान देखने को मिली। टीम ने एक होटल और एक ढाबा पर शराब पीने और पिलाने पर 11 लोगों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम ने शनिवार शाम होटल और ढाबे पर शराब पीने और पिलाने के दो मामले पकड़े। इन पर संज्ञान लेकर आबकारी एवं काराधार विभाग के अधिकारी ने होटल संचालकों और शराब पीने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। अहम बात यह है कि दोनों ही मामले झोझूकलां थाना क्षेत्र के हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कपूरी और बधवाना स्थित होटल पर दबिश दी। कार्रवाई करीब पांच घंटे चली। इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एसआई अनूप सिंह, गुप्तचर विभाग, आबकारी विभाग से एईटीओ नीरज मिगलानी, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षण कृष्ण कुमार शामिल रहे। दोनों होटल संचालकों समेत शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है। इतना ही नहीं बधवाना के पास स्थित संगत होटल से चार घरेलू
विज्ञापन

सिलिंडर बरामद हुए। इनमें से तीन सिलिंडर खाली और एक आधा भरा मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार ने इस पर संज्ञान लेकर होटल संचालक संतोकपुरा निवासी कश्मीरी लाल के खिलाफ असेंस्यिल कॉमोडिटी एक्ट के तहत झोझूकलां थाने में केस दर्ज करवा दिया है। दूसरे ढाबे से भी एक घरेलू सिलिंडर खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed