फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cm flying scott raid on sweet

Charkhi Dadri News: मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मारा छापा

Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
cm flying scott raid on sweet
हीरा चौक स्थित मिष्ठान भंडार पर पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के अधिकारी। संवाद
- तीन मिष्ठान भंडारों से लिए नमूने, जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में मिठाई की तीन दुकानों पर छापा मारा। इनमें से दो शहर और एक गांव में स्थित दुकान से टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे।
टीम ने छापे के दौरान खोवा, पनीर, मिल्क केक, गुलाब जामुन, घी और क्रीम सहित मिठाइयों के कई नमूने लिए, जिन्हें मौके पर ही सील कर जांच के लिए लैब में भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टीम की कार्रवाई देखकर शहर में अन्य मिठाई विक्रेता सजग नजर आए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान शहर के हीरा चौक स्थित घनश्याम मिष्ठान भंडार, गांव लांबा स्थित गऊशाला मिष्ठान भंडार, तथा एक अन्य प्रतिष्ठान को जांच में शामिल किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सभी नियमों की कागजी कार्रवाई के तहत सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि त्योहारों पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए कुछ दुकानदार मिलावटी या बासी मिठाइयों का उपयोग करते हैं। इनसे लोगों की सेहत को खतरा हो सकता है। कई बार एक महीने पहले से मिठाइयों का भंडारण कर लिया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
डॉ. पुनीत ने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सतर्क रहें और संदेह होने पर खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें।
दुकान व गोदाम में दो घंटे तक चली कार्रवाई
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हीरा चौक स्थित मिष्ठान भंडार पर जहां गुलाब जामुन, बर्फी, प्रयोग किए जा रहे तेल, मिल्क केक के नमूने लिए गए। वहीं, सुभाष चौक स्थित गोदाम से पनीर, खोवा, क्रीम आदि के नमूने लिए गए। टीम ने उक्त प्रतिष्ठान पर दोपहर एक बजे दबिश दी। लंबी कार्रवाई के बाद टीम तीन बजे नमूने लेकर लौट गई।

वर्सन:
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक व जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं। सभी को जांच के लिए मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. पुनीत कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

फोटो 22 : गोदाम में पाए गए पनीर के नमूने लेते टीम के सदस्य। संवाद
फोटो 23 : हीरा चौक स्थित मिष्ठान भंडार पर पहुंचे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के अधिकारी। संवाद
फोटो 24: सुभाष चौक स्थित मिष्ठान भंडार के गोदाम से लिए गए नमूनों को सील करते टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed