फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM Flying raided, hospital was running without degree and license

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बिना डिग्री और लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल

Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided, hospital was running without degree and license
कस्बे के सतनाली रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दबिश देकर बिना डिग्री और लाइसेंस के चलाए जा रहे अस्पताल का पर्दाफाश किया है। बाढड़ा एमओ की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान चिकित्सक की कुर्सी पर बैठे शख्स ने हिसार निवासी एक चिकित्सक के दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत किए। टीम ने इन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में शामिल रोहतक से एसआई अनूप सिंह, एसआई कर्मबीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बाढड़ा स्थित निजी अस्पताल में औचक छापा मारा। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना लाइसेंस के ही यह अस्पताल चलाया जा रहा है। अस्पताल के संचालक के पास चिकित्सक की डिग्री भी नहीं है। पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल ऑफिसर भूपेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ जब अस्पताल में टीम पहुंची तो चिकित्सक की कुर्सी पर एक शख्स बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार बताया। टीम ने जब उससे डिग्री और अस्पताल चलाने का लाइसेंस मांगा तो उसने टीम को एक फोटोकॉपी दी, जो हिसार के सैनियान मोहल्ला वासी डॉ. हरीश की थी। इसके अलावा अशोक ने आयुर्वेदिक कॉलेज के तृतीय वर्ष के दस्तावेज की फोटोकॉपी भी टीम के समक्ष पेश की। डॉक्टर भूपेंद्र के अनुसार अशोक ने बताया कि डॉ. हरीश हिसार में रहता है और बुलाने पर ही यहां आता है। उसके नाम से रजिस्ट्रेशन करवाकर वह अस्पताल चला रहा है। टीम ने यहां रखीं दवाओं को सील कर दिया और हिसार निवासी हरीश और हंसावास खुर्द निवासी अशोक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में संचालक के खिलाफ धारा 420, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15 व 25 और इंडियन मेडिकल डिग्री एक्ट की धारा 6-ए (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एमओ की शिकायत पर इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीर सिंह, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed