फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cm cup tournament

Charkhi Dadri News: छह प्रकार के खेलों के लिए ब्लॉक स्तर पर सीएम कप टूर्नामेंट कल से

Tue, 06 Aug 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
cm cup tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से सात अगस्त को सीएम कप टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाल व बास्केटबाल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर करवाई जाएगी।
जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़का एवं लड़की दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कबड्डी के खेल चरखी दादरी एवं बौंदकलां के खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल परिसर अचीना में प्रतियोगिता होंगे। इसी प्रकार कबड्डी के मैच बाढ़डा एवं झोझूकलां के खिलाड़ियों के लिए राजकीय स्कूल आदमपुर डाढ़ी में होंगे।
विज्ञापन

खो-खो खेल खंड चरखी दादरी, बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा के खिलाड़ियों के लिए राजकीय स्कूल आदमपुर डाढ़ी में करवाए जाएंगे। वाॅलीबाल के खेल चरखी दादरी व बौंद कलां के खिलाड़ियों के राजीव गाधी खेल परिसर मकड़ाना में होंगे। वाॅलीबाल के खेल खंड बाढड़ा व झोझूकलां के लिए राजीव गांधी खेल परिसर चांदवास में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार फुटबाल के खेल खंड चरखी दादरी, बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा के राजकीय स्कूल चरखी खेल मैदान में करवाए जाएंगे। बास्केटबाल के खेल खंड चरखी दादरी, बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा के खिलाड़ियों के ग्राम पंचायत मैदान चंदेनी में होंगे। हैंडबाल के खेल चरखी दादरी, बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा के खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल परिसर छपार में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed