फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   clouds in the evening

Charkhi Dadri News: दोपहर तक प्रचंड गर्मी, शाम को छाए बादल

Thu, 30 May 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
clouds in the evening
सूर्य की तेज किरणों से तपिश बनी रही लेकिन शाम के समय बादल दिखे, जिससे तपिश कम हुई।
चरखी दादरी। क्षेत्र में नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को भी धरती खूब तपी। सूर्य की तेज किरणों से तपिश बनी रही लेकिन शाम के समय बादल दिखे, जिससे तपिश कम हुई। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गर्म हवाएं चलने से दिन के तापमान के साथ लगातार रात्रि तापमान में भी उछाल दिख रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई है। इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली बल्कि आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 मई के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लू की तीव्रता में भी कमी आने लगेगी क्योंकि हवाओं की दिशा दक्षिण- पश्चिमी हो जाएगी। अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी नमीयुक्त हवाएं चलने से आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी जिससे दो-तीन दिन के लिए आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक से तीन जून तक छाए रहेंगे बादल
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दादरी जिले में एक से तीन जून के दौरान हवाओं की दिशा दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी होने से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावनाएं हैं। उसके बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तापमान में फिर से उछाल आएगा।


- मानसून में 106 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार जून के अंत में मानसून का आगाज हो जाएगा। जुलाई, अगस्त, सितंबर में मानसून की बारिश 100 से 106 प्रतिशत तक होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed