फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clerks protested by banging plates

Charkhi Dadri News: क्लर्काें ने थाली बजाकर जताया विरोध

Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Clerks protested by banging plates
लघु सचिवालय में चल रहे धरने के दौरान थाली बजाकर रोष जताते क्लर्क। 
चरखी दादरी। क्लर्काें ने हड़ताल के 30वें दिन चम्मच से थाली बजाकर विरोध जताकर सरकार से मांग पूरी करने की अपील की। हड़ताल में शामिल जिलाभर के करीब 380 क्लर्क सुबह नौ बजे ही अपने घरों से थाली व चम्मच लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। वीरवार को पांच साथियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाने के बाद सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्लर्काें ने सुबह 10 बजे, दोपहर को 12 बजे व शाम को तीन बजे थाली बजाकर सरकार पर रोष जताया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रोहतक चौक पर सरकार का पुतला फूंका जाएगा तथा शनिवार को एसोसिएशन के आह्वान पर काला दिवस मनाएंगे। वीरवार को सतीश कुमार, जोगेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, पवन कुमार व नरेंद्र भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन की कड़ी में शुक्रवार व शनिवार को रोष प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई जा चुकी है। राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। वहीं क्लर्काें का कहना है कि सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है तो लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ेंगी। जिला के 70 विभागों में प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वहीं करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा भी प्रतिदिन सरकार को भुगतना पड़ रहा है। अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो विभागों में व्यवस्थाएं पटरी पर लाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed