फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clerks of the education department will protest in Panchkula on 18th

Charkhi Dadri News: शिक्षा विभाग के लिपिक 18 को पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Clerks of the education department will protest in Panchkula on 18th
मांग पूरी कराने के लिए चरखी दादरी में ज्ञापन सौंपते लिपिकीय कर्मचारी। 
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा एजुकेशन लिपिक स्टाफ एसोसिएशन की जिला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि लंबित मांग पूरी कराने के लिए 18 दिसंबर को पंचकूला में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन डीईओ कार्यालय के अधीक्षक राजीव भारद्वाज को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान वीरेंद्र ने कहा कि शिक्षा विभाग के फील्ड स्टाफ कर्मी उपेक्षित हैं। इसके बावजूद शिक्षा सदन पंचकूला की अफसरशाही कर्मियों की सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश उपमहासचिव विजय लांबा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रदेश महासचिव विजय ने बताया कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2022 को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में अधिकारियों की देखरेख में बैठक हुई। इसमें मांगपत्र के नौ बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन तब से 27 माह बाद भी समस्याएं नहीं सुलझी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन टीचर स्थानांतरण नीति थोपकर मामूली वेतन प्राप्त कर्मियों को 300 किलोमीटर दूर तक भेजा गया है। बार-बार अपील करने के बाद भी ट्रांसफर ड्राइव चलाकर समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही वरिष्ठता सूची में भी काफी खामियां हैं।
वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान, उपाधीक्षक विजय शर्मा, सहायक धर्मबीर, सुमेर सांगवान, संतोष, लिपिक कविता, सुनीता, गायत्री, पिंकी, मोनिका, अजीत आदि मौजूद रहे।



लोनिवि कार्यालय परिसर में की गई यूनियन की चुनाव प्रक्रिया

चरखी दादरी। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की नई ब्रांच बीएंडआर शाखा ग्रामीण दादरी का गठन किया गया। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत, प्रदेश मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज और प्रदेश कार्यालय सचिव राजकुमार सैन की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान जयप्रकाश पूनिया को जिला प्रधान और राजेंद्र को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान बीएंडआर सिविल भिवानी के चेयरमैन प्रेम सिंह जांगड़ा और कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से शाखा कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें जयभगवान जांगड़ा प्रधान, विनोद कुमार सचिव, जीत सिंह सहरावत कोषाध्यक्ष, अजीत सिंह चेयरमैन और विकास बेरला को वरिष्ठ उपप्रधान, दयाचंद शर्मा, नीरज कुमार और मनोज कुमार को उपप्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed