फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Claim: The lift of the Mother-Child Hospital will be operational in 10 days

दावा: 10 दिन में चालू होगी मातृ-शिशु अस्पताल की लिफ्ट

Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Claim: The lift of the Mother-Child Hospital will be operational in 10 days
 एमसीएच में बंद पड़ी लिफ्ट। 
चरखी दादरी। शहर के मातृ-शिशु राजकीय अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट करीब 10 दिन बाद चालू हो जाएगी। इसके लिए विभाग लिफ्ट के खराब उपकरण को बदलेगा जबकि बेसमेंट को वाटरप्रूफ करवाएगा, ताकि बारिश का पानी भरने पर लिफ्ट खराब न हो। लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रीशियन शाखा का दावा है कि 10 सितंबर से पहले लिफ्ट सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मातृ-शिशु अस्पताल में एक लिफ्ट लगी है। मानूसन सीजन की बारिश में पानी भरने के कारण लिफ्ट में खराबी आ गई और पिछले करीब एक माह से लिफ्ट बंद पड़ी है। इसके चलते पहली व दूसरी मंजिल पर जाने वाले मरीजों को सीढ़ी चढ़नी पड़ रही है। वहीं, बुजुर्गाें और गर्भवती महिलाओं के लिए 35 से 40 सीढ़ी चढ़कर विशेषज्ञ के पास पहुंचना आसान कम नहीं है। कई महिलाएं तो 10 से 15 मिनट में दूसरी मंजिल तक पहुंच पाती हैं। वहीं, मरीजों की मांग है कि जल्द से जल्द मातृ-शिशु अस्पताल की लिफ्ट चालू कराई जाए।
विज्ञापन

दरअसल, सरदार झाड़ूसिंह चौक समीप स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए दो साल पहले लगाई गई लिफ्ट का निचला भाग वाटरप्रूफ नहीं है। इस कारण हर मानसून सीजन में नीचे पानी भरने से लिफ्ट बंद हो जाती है। इस बार भी स्थिति ऐसी ही बनी है और खामियाजा उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एजेंसी को दिए बेसमेंट वाटरप्रूफ करने के आदेश
पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रीशियन शाखा के अधिकारियों ने जल्द लिफ्ट को चालू करवाने के लिए एजेंसी को अंडरग्राउंड क्षेत्र को वाटरप्रूफ करवाने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पानी की अधिकता के चलते खराब हुए उपकरण को बदलवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत करवाया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने बताया कि 10 दिन के अंदर लिफ्ट के अंदरुनी भाग को वाटरप्रूफ करने के साथ उपकरण को बदलवा दिया जाएगा।

- एमसीएच में इन सेवाओं का मिलता है लाभ
मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल की प्रथम मंजिल पर लेबर रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड व अल्ट्रासाउंड कक्ष बनाया गया है। द्वितीय तल पर डेंगू जांच लैब, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा व डायलिसिस वार्ड है। इन वार्डों में अधिकतर बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं का आना-जाना रहता है।



- 11 लाख रुपये की लागत से लगी थी लिफ्ट

एमसीएच में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पहली व दूसरी मंजिल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से 11 लाख रुपये खर्च कर लिफ्ट लगवाई गई थी। लेकिन, हर बारिश के सीजन में लिफ्ट के बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


मातृ-शिशु अस्पताल में लगी लिफ्ट की बेसमेंट वाटरप्रूफ कराई जाएगी और इसके लिए एजेंसी को आदेश दे दिए है। करीब 10 दिन के अंदर हम लिफ्ट को चालू कर देंगे और इसके बाद मरीजों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।
-अनूप सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रीशियन शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed