फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Claim: No power cut on Diwali, Reality: Four to five cuts per day

दावा: दिवाली पर कोई बिजली कट नहीं, हकीकत: रोजाना लग रहे चार से पांच कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Claim: No power cut on Diwali, Reality: Four to five cuts per day
बिजली कट के चलते मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में खाली खड़ा दुकानदार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिवाली पर शहर में 90 प्रतिशत कारोबार बिजली आपूर्ति पर निर्भर है, लेकिन हर घंटा में लगने वाले कट ने दुकानदारों व कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। बिजली निगम दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन लेकिन वास्तविक स्थिति इससे उल्ट है। शहर में दिन के समय प्रतिदिन चार से पांच कट लग रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट आने की स्थिति में ही कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 20 दिन तक लाइनों पर मरम्मत की, लेकिन इसके बाद भी फॉल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं है। इस समय पूरा बाजारी कारोबार बिजली आपूर्ति पर निर्भर है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में माल की बिक्री। इसी प्रकार मोबाइल मार्केट पर भी इसका असर पड़ रहा है। लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार को बाजार में पूरे दिन में पांच से छह कट लगे। इसमें दोपहर तीन बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक व पौने पांच से साढ़े पांच बजे तक बिजली का कट रहा । इसके बाद भी बीच बीच में बिजली के कट लगते रहे। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। मंगलवार सुबह साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे एक घंटे तक बिजली का कट रहा। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक भी कट लगाया गया। इसके अलावा भी छोटे-छोटे समय के कट लगते रहे। बिजली निगम का दावा था कि दिवाली पर्व पर लगातार आपूर्ति की जाएगी। फॉल्ट आने पर तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां भी फॉल्ट की शिकायत मिलती है उसे तत्काल ठीक करवा दिया जाता है। दिवाली पर्व पर बिजली पलक नहीं झपकेगी।
सचिन कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed