{"_id":"5e99f39c8ebc3e78dc778364","slug":"ck-down-charkhidadri-news-rtk55125469","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल मेडिकल टीमें घर बैठे प्रदान कर रहीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल मेडिकल टीमें घर बैठे प्रदान कर रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल टीम के लिए मिनी बस।
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी पर ओपीडी पिछले करीब 20 दिनों से बंद हैं। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी परेशानियां न उठानी पड़े इसके लिए दस मोबाइल मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। वीरवार को इन टीमों ने 687 लोगों का स्वास्थ्य जांचा और दो में लक्षण नजर आए। उन दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है और उनकी नियमित स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सीएमओ प्रदीप शर्मा ने इसकी पृष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक फोन कॉल पर ये टीमें लोगों के घर पहुंच रही हैं।
चरखी दादरी जिला निवासी अगर किसी भी व्यक्ति को सेहत खराब लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। आपको स्वास्थ्य जांच कराने के लिए सिविल अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी। बस घर बैठकर 01250-222333 डायल करें और इसके बाद मेडिकल टीम आपकी जांच करने घर पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पहले तीन मोबाइल टीमें गठित की थी लेकिन कॉल ज्यादा आने के चलते अब इनकी संख्या बढ़ाकर दस कर दी गई है।
सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि सात टीमें बुधवार को गठित की गई हैं और टीमों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को इन टीमों ने घर-घर जाकर 687 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित दो लोगों में ही लक्षण नजर आए, जिसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
सामान्य दिनों में 1200 के पा रहती है स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी
चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर 100 बैड के सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल भी है। इसके अलावा जिले में गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां में तीन पीएचसी हैं। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन 17 पीएचसी भी हैं। सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी जहां 500 पार रहती है तो वहीं सीएचसी की दैनिक ओपीडी 80 से 90 और पीएचसी की ओपीडी 25 से 30 रहती है। कोरोना संक्रमण के चलते सभी सरकारी विभागों में पब्लिक डिलिंग के कामों पर रोक है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सामान्य दिनों में ओपीडी 1200 से पार रहती है।
सैंपल लेने से लेकर दवा तक दे रही मोबाइल टीमें
सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोबाइल टीमें में मेडिकल ऑफिसर के अलावा फार्मासिस्ट व एलटी को भी शामिल किया गया है। अगर किसी बीमार के सैंपल लेने की जरूरत हुई तो टीम सैंपल भी ले रही है और इस दौरान मरीज के चैकअप के बाद दवा वितरण भी किया जा रहा है।
पहले मोबाइल टीमों की संख्या तीन थी जिसे अब बढ़ाकर दस कर दिया गया है। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ है तो वह 01250-222333 पर कॉल कर सकता है। इसके बाद विभाग की टीम जांच के लिए उसके घर पहुंचेगी।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी