फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CJM told the prisoners about the services of the authority

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने बंदियों को प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
CJM told the prisoners about the services of the authority
भिवानी जेल में बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला।
चरखी दादरी। दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने भिवानी कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बंदियों और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की जरूरत है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई बार आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता न मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाने, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, सफाई और चिकित्सा सेवा का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि देश की जेलों में बंद हजारों कैदी जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से अपनी पैरवी नहीं करवा पाते, उनके लिए सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी की ओर से लीगल सर्विस टू प्रिजनर्स मिशन मोड के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जिलों में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को निशुल्क और त्वरित कानूनी सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मिशन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडवोकेट की टीम बनाई गई है, जो नियमित जिलों में जाकर केस स्टडी कर रही है। संजीव काजला ने कहा कि यदि किसी भी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित करें। इस मौके पर जेल अधीक्षक राय साहब सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed