फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cjm inspected jail

Charkhi Dadri News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेगा जरूरतमंद कैदियों की सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
cjm inspected jail
- सीजेएम संजीव काजला ने किया भिवानी जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों से बातचीत में ये बातें कहीं।
सीजेएम ने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। संजीव काजला ने पुरुष बैरिक का निरीक्षण किया और कैदियों के रहन-सहन, खान-पान, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय साफ-सफाई, चिकित्सा सेवा आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा और बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिले की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित कर सकता है। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 36- भिवानी जेल के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed