{"_id":"6016f6f18ebc3e08c1621663","slug":"civil-hospital-gets-four-more-ilrs-charkhidadri-news-rtk593261553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल को मिले चार और आईएलआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल को मिले चार और आईएलआर
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल को चार और आईएलआर मुहैया करवाए हैं। चारों आईएलआर पंचकूला से सिविल अस्पताल में पहुंच चुके हैं और इन्हें जिला वैक्सीन स्टोर में रखवा दिया गया है। सोमवार से इन्हें काम में लिया जाएगा।
कोरोना वैक्सीनेशन की जिले में शुरूआत हो चुकी है। करीब बीस दिन पहले जिला स्वास्थ्य विभाग को तीन आईएलआर नए मिले थे, जबकि पांच वैक्सीन स्टोर में पहले से रखे थे। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने जिला वैक्सीन स्टोर के लिए चार और आईएलआर अलॉट किए हैं। इनमें फिलहाल कोरोना वैक्सीन सुरक्षित रखी जाएगी और कोविशील्ड वैक्सीनेशन के बाद अन्य वैक्सीन भी इनमें सुरक्षित रखी जा सकेगी।
दो दिन बंद रहेगी वैक्सीनेशन मुहिम
जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिवसीय पोलियो उन्नमूलन अभियान के चलते कोरोना वैक्सीनेशन कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। सोमवार और मंगलवार को भी जिले में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण के टीकाकरण की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार नए आईएलआर हमारे पास पहुंचे चुके हैं। इन्हें हमने जिला वैक्सीन स्टोर में रखवा दिया है। सोमवार तक इन्हें हम इंस्टॉल करवा देंगे। अब वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ