{"_id":"5fde46888ebc3e3eb36772fe","slug":"civic-issuse-farmer-protest-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk587113813","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज गार्डन में उपवास पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासन ने गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज गार्डन में उपवास पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासन ने गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
एसवाईएल के पानी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रोज गार्डन में उपवास किया। कार्यकर्ताओं से उपवास को लेकर संवाद करने पहुंचे सामाजिक, किसान, राजनैतिक संगठनों के अलावा अधिवक्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बाहर रोककर गेट पर ताला जड़ दिया। करीब एक घंटा 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद दूसरा खेमा प्रशासन को गच्चा देकर रोज गार्डन की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनती दिखाई दी। स्थिति को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने दीवार फांदकर अंदर घुसे दूसरे पक्ष को बाहर निकाल दिया। पुलिस प्रशासन और उनके बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोक-झोंक भी हुई।
भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत करीब 150 लोग उपवास पर बैठे। इसके बाद भाकियू जिला प्रधान जगबीर घसोला, किसान नेता राजू मान, सत्यवान शास्त्री, एडवोकेट संजीव तक्षक, एडवाकेट सुखवंत फौगाट, एडवोकेट विरेंद्र, राजा गोदारा समेत 12 लोग रोज गार्डन के गेट पर पहुंच गए। उन्हें पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक लिया। दोनों पक्षों को एक जगह पर एकत्र होने से रोकने के लिए पुलिस ने रोज गार्डन के गेट पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने की अनुमति तो दी गई, लेकिन बाहर से किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। एडवोकेट संजीव तक्षक ने भाजपाइयों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहली बार उपवास कार्यक्रम के ताले के अंदर किया जा रहा है। एसवाईएल के पानी को लेकर उपवास भाजपा की तरफ से रचा गया ढोंग है और अंदर जो बैठे हैं उनमें से किसान कम और सत्ता में बैठे लोगों के चमचे अधिक हैं। वहीं, राजू मान ने कहा कि किसान आंदोलन को दो फाड़ करने के लिए सरकार ने सोच-समझकर यह चाल चली है जिसे किसान किसी भी सूरत मे कामयाब नहीं होने देंगे। सत्यवान शास्त्री ने कहा कि भाजपा के इशारों पर उपवास कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसान हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं जबकि अगर वो अपनी जगह सही है तो दूरी बनाने की बजाय बाहर बैठे लोगों के सवालों का जवाब देकर संतुष्ट करें।
विज्ञापन
- दीवार फांदकर बढ़े उपवास कार्यक्रम की तरफ, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
दोपहर 12:40 तक भाजपाइयों से संवाद करने पहुंचे लोग रोज गार्डन के गेट पर बैठे गए। इसके बाद वो उठकर पीएनबी बैंक की तरफ चले गए। 12:45 पर वो रोज गार्डन के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और नारेबाजी करते हुए उपवास कार्यक्रम की बढ़ने लगे। एकाएक उन्हें अंदर देखकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एसएचओ से लेकर डीएसपी उन्हें उपवास कार्यक्रम की तरफ बढ़ने से रोकते नजर आए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और जुबानी झड़प भी हुई। 12 मिनट बाद 12:57 पर पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
रोज गार्डन रहा सील, एसडीएम, तीन डीएसपी, नायब तहसीलदार रहे मौके पर तैनात
प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम में हंगामा होने के अंदेशा पर प्रशासन पहले ही अलर्ट रहा। सुबह 150 पुलिसकर्मी रोज गार्डन के अंदर और बाहर तैनात कर दिए गए। उनके अलावा तीन डीएसपी, एसडीएम, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों समेत दमकल और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रही। उपवास कार्यक्रम पूरा होने तक पुलिस प्रशासन ने रोज गार्डन को सील रखा।
भाजपा सदैव रही किसान हितैषी, उपवास में खलल पहुंचाने का प्रयास: सतेंद्र
भाजपा सदैव किसान हितैषी रही है। एसवाईएल का पानी प्रदेश के किसानों को दिलाने के लिए उपवास कार्यक्रम रखा गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा जिले के किसानों ने भी हिस्सा लिया। कुछ लोगों ने राजनैतिक स्वार्थ साधने के प्रयास में उपवास में खलल पहुंचाने का असफल प्रयास किया। सभी कार्यकर्ता और किसान निर्धारित समय तक उपवास पर बैठे रहे।
कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए ही पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। दोनों पक्षों से मैंने बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील भी की थी।
- विरेंद्र सिंह, एसडीएम, दादरी