{"_id":"6aa9936c26608e14890af284","slug":"75-lakh-will-be-spent-on-the-development-of-streets-in-ward-13-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160370-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड 13 की गलियों के विकास पर खर्च होंगे 75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड 13 की गलियों के विकास पर खर्च होंगे 75 लाख रुपये
Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 13 स्थित पुराना गौशाला मोहल्ला में सड़क की उखड़ी पड़ी इंटरलॉकिंग।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 13 में लंबे समय से जर्जर गलियों और नालियों की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की ओर से वार्ड में विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। इस राशि से जर्जर गलियों की मरम्मत, नालियों के टूटे झरनों को दुरुस्त करने के साथ-साथ उबड़-खाबड़ गलियों का लेवल ठीक करवाने सहित अन्य जरूरी विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा बीचला बासा स्थित शिव मंदिर से नई सब्जी मंडी रोड तक करीब 15 साल पुरानी जर्जर गली के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से अतिरिक्त 35 लाख रुपये का टेंडर खोला गया है।
शहर के वार्ड 13 में स्थित बीचला बासा शिव मंदिर से नई अनाज मंडी को जोड़ने वाली गली लंबे समय से कंडम हो गई थी। गली में लगातार बारिश और घरों का पानी भरा रहता था। जिसके कारण स्थानीय व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गली का निर्माण पूरा होने के बाद यहां आवागमन सुगम होने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
बॉक्स: 44 फुट चौड़ी है रोड
जानकारी के अनुसार शिव मंदिर से नई सब्जी मंडी रोड तक बनने वाली गली करीब 1200 फुट लंबी और 44 फुट चौड़ी है। वर्तमान में गली की सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है और जगह-जगह ऊंच-नीच होने के कारण बरसात के दौरान पानी जमा हो जाता है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गली का नए सिरे से निर्माण करते समय लेवल को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बॉक्स: कई हिस्सों में नालियों की हालत खराब
वार्ड 13 के विभिन्न हिस्सों में नालियों के टूटे झरने और सड़क का बिगड़ा लेवल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई जगह नालियों और गलियों के बीच ऊंचाई का अंतर होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। नगर परिषद की ओर से स्वीकृत 40 लाख रुपये के बजट से इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की योजना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से कई गलियां मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। बारिश के दिनों में जर्जर सड़कों और जलभराव के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में यदि स्वीकृत कार्य समय पर पूरे होते हैं तो वार्ड के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
बॉक्स: 40 लाख का बजट स्वीकृत
नगर परिषद की ओर से एक तरफ वार्ड के सामान्य विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रमुख गली के पुनर्निर्माण पर 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह वार्ड में कुल 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का रास्ता साफ हुआ है। स्थानीय लोगों को अब इन कार्यों के धरातल पर शुरू होने और निर्धारित समय में पूरा होने का इंतजार है।
वर्जन:
नई गली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्दी ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड की पुरानी गलियों व नालियों टूटे झरनों को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। वहीं इसके अलावा वार्ड में नालियों का भी निर्माण कार्य होना है।
कुलदीप सैनी, वार्ड 13 पार्षद।