फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic

डीएल के लिए 21 दिन की ट्रेनिंग के बाद टेस्ट भी पास करना होगा

Wed, 02 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
civic
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के आवेदकों को 25 दिन की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वाहन चलाने का टेस्ट भी पास करना होगा। जिसके लिए प्रशासन ने दो एजेंसियों को अधिकृत किया है। यह एजेंसियां लाइसेंस बनवाने से पहले 21 दिन की ट्रेनिंग देंगी । प्रशिक्षण लेने के बाद ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार सुबह या शाम के ट्रेनिंग ले सकते हैं।
विज्ञापन

हलके वाहन चालक के प्रशिक्षण के लिए नई नियमावली लागू हुई है। इसके तहत आवेदक को वाहन चलाने का लाइसेंस बनवाने से पहले 21 दिन का वाहन चलाने का प्रशिक्षण लेना होगा। यह प्रशिक्षण सरकार की ओर अधिकृत एजेंसी द्वारा लेना होगा। 21 दिन की ट्रेनिंग के बाद आवेदक को एजेंसी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसके बाद आवेदक प्रशिक्षु लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेगा। शहर में वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए बालाजी ड्राइविंग सेंटर व पहल ड्राइविंग सेंटर शामिल हैं। इसी प्रकार बाढड़ा में भी एजेंसी खोले जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वाहन चलाने का लाइसेंस बनवाने के लिए पहले बिना ट्रेनिंग के ही सीधे आवेदन करना होता था। जो वाहन चलाना नहीं जानते थे वे भी आसानी से लाइसेंस बनवा लेते थे। वैसे तो लाइसेंस बनवाने से पहले वाहन चलाने का टेस्ट भी लिया जाता था लेकिन बीच में दलालों की सक्रियता की वजह से लाइसेंस बनतेे आ रहे थे। पिछले दिनो सीएम फ्लाइंग द्वारा लाइसेंस शाखा में छापा भी मारा गया था। टीम को इसमें काफी खामियां मिली थी। कुछ कर्मचारी व दलाल भी पकड़ में आए थे। प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 दिन की ट्रेनिंग कर रखी हैं वे ट्रेनिंग प्रमाण पत्र सरल केंद्र में जमा करवा अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लाइसेंस बनाने लिए नई नियमावली जारी कर दी है। आवेदक को कुल 25 में से 21 दिन की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। सरकारी कर्मचारी ड्यूटी से पहले या बाद में ट्रेनिंग पूरी कर सकते हैं। नई नियमावली के तहत वाहन चालकों के लाइसेंस बनाने का काम शुरू कर दिया है।
-वीरेंद्र सिंह, एसडीएम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed