फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic

जेटिंग मवीन खराब होने से नहीं हो रही सीवर लाइनों की सफाई

Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
civic
खराब जेटिंग मशीन - फोटो : CharkhiDadri
शहर की सीवर लाइन की सफाई करने वाली जेटिंग मशीन पिछले 10 दिनों से खराब है। जिसकी वजह से सीवर लाइनों की सफाई का काम ठप है। जनस्वास्थ्य विभाग ने मशीन को ठीक करवाने के लिए प्रयासरत है। हालांकि इस वजह से शहर के 85 प्वाइंटों पर सीवर लाइन ब्लॉकेज की समस्या है।
विज्ञापन

शहर की सीवर व्यवस्था वैसे ही लंबे समय से लचर चली आ रही है। लेकिन बारिश के दिनों में मेन लाइनों में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। जिससे कॉलोनियों व बाजारों से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में सीवर के पानी की निकासी के लिए जैटिंग मशीन ही एकमात्र विकल्प है। मशीन से ही ब्लॉकेज लाइन खुल सकती हैं। अब बारिश के पानी की निकासी ना होने से और ज्यादा दिक्कत बन रही है।
विज्ञापन

शहर में 21 वार्ड हैं जिनमें करीब 70 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। इन कालोनियों की सीवर लाइन मेन लाइन से जुड़ी हुई हैं लेकिन मेन लाइन ही ब्लॉकेज होने की वजह से कालोनियों के दूषित और बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती। सीवर बैक मार जाते हैं और पानी सड़कों एवं गलियों में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में तत्कालीन कृषि मंत्री के प्रयासों से शहर को यह जेटिंग मशीन उपलब्ध हो सकी थी। शहर के लोगों ने कृषि मंत्री के समक्ष सीवर ठप होने की शिकायत की थी। कृषि मंत्री ने तत्कालीन जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री से आग्रह करके यह मशीन मंगवाई गई थी। मशीन के जरिए ही सीवर लाइनों की ब्लॉकेज को ठीक किया जाता है।
अब 15 दिनों से मशीन खराब होने पर सीवर लाइन ब्लॉकेज खोलने का काम ठप पड़ा है। पिछले दिनो हुई बारिश की वजह से सीवर व्यवस्था जवाब दे गई है। बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है जिससे लोगों को आने- जाने में भी परेशानी हो रही है। कई भागों में सीवर लाइन बैक मार दिए जाने पर लोग परेशान रहे। वहीं सीवर लाइनों में पशुओं का गोबर डाले जाने और प्लास्टिक कचरे की वजह से सीवर ब्लॅाकेज ज्यादा बन रही है। पशुपालक घरों से गोबर की सफाई कर सीवर लाइन में डाल देते हैँ। इस समय शहर के राजकीय स्कूल परिसर में पिछले कई दिनो से बास्श का पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने मशीन ठीक करवानेे के लिए जयपुर स्थित कंपनी को पत्र लिखा है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि अगले चार-पांच दिनो में मशीन ठीक हो जाएगी उसके बाद शहर की सीवर लाइनों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा। वहीं शहर केे पार्षदों ने मशीन को जल्द ही ठीक करवाए जाने की मांग की है ।
शहर के वार्ड दो के पार्षद महेश गुप्ता ,वार्ड 20 की पार्षद रचना देवी व वार्ड तीन के पार्षद आनंद सिंह महराणा का कहना है कि मशीन से काफी हद तक सीवर लाइनें साफ हो जाती हैं। अब बारिश के मौसम में हालात खराब बने हुए हैं। वार्ड की गलियों से बारिश व सीवर के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोग परेशान हैं।

इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन शशिकांत का कहना है कि मशीन ठीक करवाने के लिए कंपनी को पत्र लिख दिया है। जल्द की कंपनी से मैकेनिक आकर मशीन को ठीक कर देंगे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सीवर लाइन मेें पशुओं का गोबर आदि न डाले ।इस वजह से सीवर लाइन जल्दी ब्लॉकेज हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed