फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City markets groaning due to encroachment

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण की मार से सिसक रहे शहर के बाजार

Tue, 13 Feb 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
City markets groaning due to encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में मुख्य बाजार और मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों की मनमानी के आगे जिला और पुलिस प्रशासन दोनों ही पस्त नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इसके बाद भी अतिक्रमण कारियों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि बाजार में बार-बार जाम लग रहा है।
पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण बाजार में वाहन चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी सड़कों पर भी अतिक्रमण कर रख है। भादरा बाजार, रोड़ी बाजार, नोहरिया बाजार, सुरतगढि़या बाजार, सदर बाजार, मोहता मार्केट, गीता भवन गली, हिसारिया बाजार, काठ मंडी, डबवाली रोड, बरनाला रोड, बेगू रोड व जनता भवन रोड पर हालात सबसे ज्यादा विकट हैं। बाजारों में दुकानदारों ने पीली पट्टी को नजरअंदाज कर काफी दूरी में सामान रख रखा है। ऐसे में ग्राहकों को रोड पर अपना वाहन रोकना पड़ता है।
विज्ञापन



्रये हैं मौजूदा हालात
आंबेडकर चौक से परशुराम चौक रोड के दोनों ओर दुकानदार व रेहड़ी वाला का अतिक्रमण है। वहीं आंबेडकर चौक से लेकर अरोड़वंश चौक तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। राजकीय महिला कॉलेज से लेकर भूमणशाह चौक तक जाम की स्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सजता है बाजार

रोड़ी बाजार में हर रविवार को मार्केट सजती है। लोग सड़क के किनारे पर दुकान को सजाते हुए दिखाई देते हैं। लोगों को रास्ता नहीं मिल पाता।



जिला प्रशासन की ओर से ये हैं हिदायतें
- जहां पर जाम लगता है, उन क्षेत्र से रेहड़ी व अन्य अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि पार्किंग की जगह बन सके।
- शहर के सभी बाजारों में सड़कों के साथ मार्किंग होनी चाहिए। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहन खड़े हो।
- सेक्टर से लेकर मुख्य बाजारों में जहां भी मार्केट में पार्किंग है, वहां पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग हो।

दुकानदारों के सहयोग की आवश्यकता

अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुनादी करवाई जाती है। कई बार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी दुकान संचालक सजग नहीं हुए। लेकिन दुकानदारों पर इसका ज्यादा असर नहीं होता। टीम के लौटने के बाद दुकानदार फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। यदि दुकानदार अपनी निर्धारित सीमा में रहे तो काफी हद तक समस्या का निदान हो सकता है।




अतिक्रमण हटाने को लेकर नियमित रूप से कार्रवाई की जाती है। बाजारों में लोगों व व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। - अतर सिंह, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed