फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   city council action on encroachment: If 45 constructions built in illegal scrap and meat market are demolished, pucca houses found behind

अतिक्रमण पर नप की कार्रवाई : अवैध कबाड़ी और मीट मार्केट में बने 45 निर्माण ढहाए तो पीछे मिले पक्के मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
city council action on encroachment: If 45 constructions built in illegal scrap and meat market are demolished, pucca houses found behind
कार्रवाई का विरोध करने वाले लोग से बातचीत करते सचिव। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप करीब एक किलोमीटर की दूरी में सरकारी जमीन पर सालों से कब्जा किए बैठे लोगों पर सोमवार को नगर परिषद ने कार्रवाई की। नप टीम ने अवैध रूप से बनाई कबाड़ी और मीट मार्केट में 45 निर्माण को लोडर से ढहा दिया। इस दौरान लोगों ने सरकारी जमीन पर आगे टीन शेड डालकर व पीछे पक्के मकान बनाकर कब्जा कर रखा था। लोगों ने नप टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। करीब डेढ़ घंटे कार्रवाई करने के बाद टीम लौट आई। पंचनंद चौक के समीप भी कब्जा किए बैठे कबाड़ियों को स्वेच्छा से सामान हटाने की टीम ने मोहल्लत दी है।
विज्ञापन

अवैध रूप से बसाई गई दोनों मार्केट में नियमों का ताक पर रखकर विभिन्न प्रकार के कार्य करने की शिकायतें नगर परिषद को मिली थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सोमवार दोपहर सचिव प्रशांत पाराशर के नेतृत्व में टीम महेंद्रगढ़ चुंगी पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत गोशाला चौक से महेंद्रगढ़ चुंगी की ओर जाने वाली सड़क से की। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि यहां सड़क किनारे लोगों ने 200 से लेकर 1200 गज तक सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इन लोगों ने चारों तरफ टीन शेड लगाकर खरीदा गया कबाड़ यहां डाला हुआ है। कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध किया और सामान उठाने व टीन शेड उखाड़ने के लिए मोहल्लत मांगी, लेकिन सचिव प्रशांत पाराशर ने डीसी के आदेश होने का हवाला देकर उन्हें और समय देने से इनकार कर दिया और कब्जों पर लोडर चलवा दिया। इस रोड पर आठ जगहों से कब्जा हटाया गया। इसके बाद टीम ने महेंद्रगढ़ रोड का रुख किया और यहां मीट मार्केट में कब्जे हटवाए। करीब 700 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क किनारे कब्जे मिले। इस रोड किनारे सरकारी जगह पर लोगों ने पक्के मकान तक बनाए हुए हैं। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि लोगों ने आगे टीन शेड लगाकर और पीछे पक्के मकान बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। हालांकि यहां किए गए कुछ पक्के निर्माण को भी नप टीम ने ढहा दिया, जबकि मकानों में रहने वाले लोगों को स्वेच्छा से जल्द तोड़ने के निर्देश दिए। इस रोड पर करीब 37 निर्माण ढहाए गए। करीब चार बजे चले अभियान में 45 निर्माण ढहाए गए। एक शख्स ने टीम से अभद्र व्यवहार भी किया और जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वो फरार हो गया।
विज्ञापन

खोखा हटाने के लिए मांगा एक दिन, लोडर चला तो 15 सेकंड में खुद हटाया
मीट मार्केट में कार्रवाई के दौरान एक खोखा संचालक ने टीम से स्वेच्छा से कब्जा हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा। नप सचिव प्रशांत पाराशर ने समय देने से इनकार कर दिया और लोडर चालक को खोखा हटाने का आदेश दे दिया। खोखा की ओर लोडर बढ़ता देख उक्त व्यक्ति का पूरा परिवार वहां पहुंच गया और महज 15 सेकंड के अंदर अपना खोखा हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पर कार्रवाई हुई तो दूसरों के कब्जे भी टीम को बताए
पहले जिन लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया बाद में वे ही दूसरे लोगों द्वारा किए गए कब्जों का राज खोलते नजर आए। खुद की टीन शेड ढहने के बाद उक्त लोगों ने नप टीम को बताया कि आगे लोगों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है और वे सालों से वहां रह रहे हैं।
पंचनंद चौक के समीप भी हटाया जाएगा कब्जा
पंचनंद चौक से गोशाला चौक की तरफ जाने वाली सड़क किनारे भी लोगों ने अवैध रूप से कबाड़ का सामान डाला हुआ है। इस पर भी टीम की नजर है। सोमवार को दूसरी तरफ हुई कार्रवाई का असर यहां भी देखने को मिला। महेंद्रगढ़ चुंगी से गोशाला चौक रोड पर कार्रवाई शुरू होने के बाद इस रोड किनारे कब्जा करने वाले लोग स्वेच्छा से अपना सामान हटाते नजर आए।

डीसी के आदेशों पर कब्जे हटाए गए हैं। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। पंचनंद चौक के समीप सड़क किनारे कब्जा करने वालों को आज हमने चेतावनी दे दी है और उन्हें स्वयं सामान उठाने की बात कही गई है।
प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद

   महेंद्रगढ़ रोड पर पक्का निर्माण ढहाता लोडर।

महेंद्रगढ़ रोड पर पक्का निर्माण ढहाता लोडर।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed