{"_id":"64d28b9262d1c12ce5053604","slug":"citizens-will-be-able-to-take-tricolor-from-66-branches-including-main-post-office-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-4320-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्य डाकघर सहित 66 शाखाओं से नागरिक ले सकेंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्य डाकघर सहित 66 शाखाओं से नागरिक ले सकेंगे तिरंगा
Wed, 09 Aug 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर चरखी दादरी में नागरिक को तिरंगा उपलब्ध कराते अधिकारी।
-
- 1
-
Link Copied
चरखी दादरी। अब जिलावासी डाकघर से भी तिरंगा ले सकेंगे। विभाग की ओर से जिलेभर में इस बार पांच हजार तिरंगे उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार से जिले के सभी 9 डाकघरों, 9 उप डाकघरों और 66 शाखाओं में राष्ट्रीय ध्वज जिलावासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोई भी जिलावासी 25 रुपये का साधारण शुल्क अदा कर डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज ले सकता है।
हालांकि अभी डाकघर के कर्मचारियों की ओर से जिले के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, निजी स्कूलों से संपर्क कर उनकी जरूरतों के अनुसार मांग भी विभाग को भेज रहे हैं। मांग के अनुसार डाक विभाग की ओर से जिलावासियों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से महज 100 राष्ट्रीय ध्वज का ही वितरण किया गया है।
चरखी दादरी मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर दयाराम ने बताया कि उनकी ओर से उच्चाधिकारियों को इस बार भी पांच हजार राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बुधवार को मुख्य डाकघर के अलावा उप डाकघरों व जिले की 66 शाखाओं में तिरंगे उपलब्ध हो सकेंगे। नागरिकों को 20 गुणा 30 इंच साइज के झंडे के लिए महज 25 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
- राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का रखें ख्याल
सहायक डाकपाल राजीव ने बताया कि जिले के नागरिकों से अपील है कि वे राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखें। राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं उतारने के लिए सभी नियमों का पालन अवश्य करें। विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज मजबूत कपड़े से बना हुआ है। इसे सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। जिले का कोई भी नागरिक डाकघर, उप डाकघर व शाखाओं से राष्ट्रीय ध्वज ले सकता है। बुधवार को सभी शाखाओं में उपलब्ध रहेंगे। कोई भी संस्थान उन्हें मांग भेजकर झंडे ले सकता है।