फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Citizens will be able to give cleanliness feedback

Charkhi Dadri News: सर्वेक्षण प्रतिक्रिया पोर्टल खुला, नागरिक दे सकेंगे स्वच्छता फीडबैक

Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Citizens will be able to give cleanliness feedback
चरखी दादरी के नगर परिषद कार्यालय में प्रशिक्षण देतीं एसबीएम प्रभारी ज्योति शर्मा।
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से सर्वेक्षण प्रतिक्रिया पोर्टल चालू कर दिया गया है और अब नागरिक शहर की स्वच्छता के लिए पोर्टल पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इसके लिए टीम को भी प्रशिक्षण दिया गया है और टीम घर-घर जाकर नागरिकों को इसकी जानकारी देगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से मुख्यालय से आई प्लान किट के तहत तैयारी की जा रही है। इसके अनुसार ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नगर परिषद कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें पोर्टल पर प्रतिक्रिया देने और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ सीमा देवी की अगुवाई में टीम घरों में जाकर नागरिकों को गीाला, सूखा, हानिकारक कचरे की जानकारी देगी। टीम उन्हें यह बताएगी कि कचरा प्रबंधन और निस्तारण कितना जरूरी है।
विज्ञापन

सीडीपीओ गीता सहारण के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन की जिला प्रभारी ज्योति शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। प्रभारी ज्योति ने बताया कि रसोई से निकलने वाले कचरे को नागरिक बाहर न फेंकें और कचरे के लिए घर में तीन कूड़ेदान रखें। इसके लिए नागरिकों को खर्चा करने की जरूरत नहीं है बल्कि लोग अपने घर पड़े कैन, पुरानी बाल्टी और डिब्बे में कचरा निस्तारण कर सकते हैं। इसमें तीनों प्रकार का कचरा अलग रखें और सभी डिब्बों को एक जगह पर रखें। पिछली बार प्रतिक्रिया कम मिलने के कारण शहर की स्वच्छता रैंकिंग गिर गई थी। इस बार नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुख्यालय की ओर से भी 40,000 पर्चे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गठित टीम शहर में पर्चों का वितरण करेगी। नागरिक https://sbmurban.org/feedback यूआरएल से भी अपनी प्रतिक्रिया दें सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed